Future Brand Index: भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स 2024 में रिलायंस को दुनिया भर में दूसरा स्थान मिला है. कंपनी ने 11 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है, पिछले साल कंपनी 13वें स्थान पर थी. रैंकिंग में रिलायंस अब एप्पल, नाइकी, वॉल्ट डिज्नी, नेटफ्लिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और टोयोटा जैसे मशहूर ग्लोबल ब्रांड से आगे है. सैमसंग ने रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है.
फ्यूचर ब्रांड शीर्ष 100 कंपनियों की रैंकिंग करता है. रैंकिंग में दुनिया भर के पेशेवर शामिल होते हैं. पारंपरिक रैंकिंग के विपरीत जो वित्तीय प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करती है, फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स इस बात पर करीब से नज़र डालता है कि दुनिया भर के पेशेवर ब्रांड को कैसे देखते हैं. यह रैंकिंग उन ब्रांडों द्वारा हासिल की जाती है जो अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार रणनीति विकसित करते हैं, और बाजार में बदलाव के साथ अन्य कंपनियों से आगे रहते हैं.
रैंकिंग जारी करते हुए फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स 2024 रिपोर्ट में कहा गया, “भविष्य के ब्रांड अपनी मूल पहचान खोए बिना उपभोक्ता अपेक्षाओं, तकनीकी प्रगति और बाजार की गतिशीलता को पहचानते हैं और उसके अनुसार ढलते हैं. वे जानते हैं कि वे कौन हैं और क्या करते हैं. पिछले एक दशक में फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स से पता चलता है कि सफल ब्रांड मौजूदा परिस्थितियों के अनुकूल ढलना जानते हैं, जिससे न केवल उनका अस्तित्व सुनिश्चित होता है, बल्कि उनकी निरंतर सफलता भी सुनिश्चित होती है.”
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…