बिजनेस

IPO लाने की तैयारी में RR KABLE, सेबी को भेजे ड्राफ्ट पेपर्स

RR Kable IPO : अगर आप IPO ( Initial Public Offer ) में पैसे लगाकर कमाई करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल वायर और केबल बनाने वाली मशहूर कंपनी RR KABLE ने IPO लाने की घोषणा की है. कंपनी ने इसके लिए ड्राफ्ट पेपर्स को SEBI के पास भेज दिये हैं. सेबी को भेजे गए ड्राफ्ट पेपर्स ( DRHP )  के मुताबिक कंपनी 225 करोड़ रुपए के आईपीओ जारी करने वाली है. इसके साथ ही 5 रुपए फेसल वैल्यू वाले 17236808 करोड़ शेयर्स की बिक्री के जरिए की जाएगी. OFS में शेयर बेचने वालों में महेंद्रकुमार रामेश्वरलाल काबरा, हेमंत महेंद्रकुमार काबरा, सुमीत महेंद्रकुमार काबरा, काबेल बिल्डकॉन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और राम रत्न वायर्स लिमिटेड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Go First ने रद्द की 12 मई तक की सभी फ्लाइट्स,यात्रियों का पैसा होगा वापस

कहां  होगा फंड का इस्तेमाल-

कंपनी का कहना है कि आईपीओ ( IPO ) के माध्यम से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने लोन्स को पूरा या आंशिक रूप से चुकानें में करेगी.

कंपनी की बात करें तो आरआर केबल आरआर ग्रुप की कंपनी है और टीपीजी कैपिटल इसकी प्रमोटर कंपनी है. आरआर काबेल में टीपीजी कैपिटल की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है.ये कंपनी भी शेयर्स के जरिए कुछ हिस्सा बेचेगी. आईपीओ की बाते करें तो एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.

ये भी पढ़ें- EV कंपनियों की 1800 करोड़ रुपए की सब्सिडी पर लटकी तलवार, पढ़ें पूरी खबर

आरआर ग्लोबल ग्रुप की कंपनी आरआर काबेल ने वित्त वर्ष 2021-22 में 214 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,386 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया. बीते वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों के लिए कंपनी ने 125 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 4,083 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

7 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

12 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

22 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

23 minutes ago