बिजनेस

SEBI ने Angel Broking पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरी खबर

SEBI Imposes Penalty On Angel Broking :  मार्केट रेगुलेटर SEBI आजकल कंपनियों के कामकाज को लेकर काफी सक्रिय हो गया है. लगातार एक के बाद एक धांधली या नियमों को न मानने को लेकर कंपनियों पर एक्शन ले रहा है. अब इस फेहरिस्त में ताजा नाम जुड़ा है Angel Broking का. कंपनी पर सेबी ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. SEBI ने इस कंपनी पर रेगुलेटर नॉर्म्स को उल्लंघन करने पर ये जुर्माना ठोका है. इल्जाम है कि कंपनी ने क्लाइंट्स के पैसों का गलत इस्तेमाल किया. जिसकी वजह से सेबी ( SEBI ) ने ये कार्यवाई की है.

ये भी पढ़ें- छंटनी की तैयारी में Morgan Stanley, एक बार फिर चलेगी नौकरी पर तलवार

सेबी, स्टॉक एक्सचेंज और डिपॉजिटर्स ने मिलकर Angel Broking Ltd के ने अप्रैल 2019 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच कंपनी के फाइनेंशियल और काम करने के तरीके का निरीक्षण किया. जांच से मिली जानकारी के आधार पर  सेबी ने Angel Broking Ltd के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही करने का फैसला किया.

Angel Broking पर क्या है इल्जाम-

सेबी ( SEBI ) ने 78 पेज का आदेश जारी करते हुए बताया है कि एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड ने अपने  कस्टमर्स की सिक्योरिटीज को गिरवी रख दिया, जिनके खाते में क्रेडिट बैलेंस है.  कंपनी ने अपने क्लाइंट्स के 32.97 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया. इसके अलावा रेगुलेटर ने ये भी पाया कि कंपनी ने लगभग 300 मामलों में जांच के अवधि के दौरान इनएक्टिव क्लाइंट्स के धन का सेटलमेंट नहीं किया. ये नॉन सेटल्ड राशि 43.96 लाख रुपये बताई जा रही है.

इसके अलावा एंजेल ब्रोकिंग ने बीते 3 महीने से ट्रेड न करने  वाले क्लाइंट्स की रकम का सेटलमेंट भी नहीं किया है. ये रकम लगभग 16.65 लाख रुपए थी. इसके साथ ही कंपनी पर और भी नियम उल्लंघन जैसे 2.10 करोड़ रुपए के नॉन रिकवरी डेबिट बैलेंस के लिए कंपनी ने क्लाइंट को T+2+5 दिनों को एक्सपोजर देना .

कंपनी के लेजर और दैनिक मार्जिन स्टेटमेंट के मुताबिक कंपनी के फंड बैलेंस में गड़बड़ी देखने को मिली. इन्ही सब कारणों के चलते सेबी ( SEBI )  ने कंपनी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

33 minutes ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

1 hour ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

1 hour ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago