दुनिया

अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को सुना, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बात

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का भारत ही नहीं अमेरिका और यूके समेत कई देशों में प्रसारण किया गया. इन देशों में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को सुना. खासकर, अमेरिका में कई जगहों पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना और इस दौरान तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ बदलते भारत… नये भारत की कहानी है और यह भारत और दुनिया के बीच संपर्क का माध्यम है.

एस जयशंकर ने रविवार को प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का प्रसारण भारतवंशियों के साथ बैठकर सुना. गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डॉमिनिक गणराज्य की अपनी आधिकारिक यात्रा की समाप्ति के बाद यहां आए जयशंकर ने रविवार की सुबह आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बात कही.

विदेश मंत्री ने क्या कहा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘‘तमाम पहलुओं से ‘मन की बात’ की कहानी, पिछले नौ साल की कहानी है, यह बदलते भारत की कहानी है. यह ‘नये भारत’ के उभरने की कहानी है, यह भारत और दुनिया के बीच का संपर्क है… आज बदला हुआ भारत है, ज्यादा समझदार भारत है, तमाम मायनों में मैं कहूंगा कि ज्यादा प्रेरक भारत है जो दुनिया से जुड़ रहा है.’’

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल, भारतीय-अमेरिकी सीनेटर केविन थॉमस, भारतीय अमेरिकी एसेम्बली सदस्य जेनिफर राजकुमार और एडिसन के मेयर सैम जोशी सहित भारतीय समुदाय के विभिन्न लोगों ने विशेष प्रसारण को सुना.

ये भी पढ़ें: Sudan Crisis: ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से सुरक्षित निकाले गए 3000 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्री ने इस दौरान बताया कि कैसे ‘मन की बात’ के दौरान हुई बातचीत और विचारों ने भारत के लोगों को प्रभावित और प्रेरित किया. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘कोविड के दौरान मेरे लिए ‘मन की बात’ बहुत खास था क्योंकि उस वक्त देश की जनता को साहस की जरूरत थी, जो उन्हें ‘मन की बात’ से मिला.’’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago