दुनिया

Sudan Crisis: ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से सुरक्षित निकाले गए 3000 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Operation Kaveri: सूडान में हर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार वहां फंसे भारतीय को निकालने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है. मंगलवार को सूडान से 122 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सऊदी अरब पहुंचा है. इसके बाद अब कुल सूडान से सुरक्षित वापस आने वाले भारतीयों की संख्या 3 हजार के करीब पहुंच गयी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. ऑपरेशन कावेरी के तहत इन लोगों को बाहर निकाला गया है.

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि “भारतीय नागरिकों का 16वां जत्था सूडान से रवाना हो चुका है. इन सभी लोगों को भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए सऊदी अरब के जेद्दाह ले जाया जा रहा है. गृहयुद्ध की मार झेल रहे सूडान से भारतीयों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रही है. अभी तक सूडान से 3000 के करीब लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से उड़ान भरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “IAF C-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से उड़ान भरी. इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं. लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं.” उन्होंने कहा कि “सूडान से निकाले जा रहे हमारे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सम्मान है.#ऑपरेशन कावेरी.”

‘इस फ्लाइट में 186 भारतीय नागरिक सवार हैं’

अरिंदम बागची ने ये भी बताया कि “जेद्दाह से भारत के लिए 9वीं फ्लाइट ने उड़ान भर ली है. इस फ्लाइट में 186 भारतीय नागरिक सवार हैं, जो कोच्चि आने वाले हैं. सूडान में युद्ध की शुरुआत होने के बाद वहां बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए थे”. इससे पहले जेद्दाह से नई दिल्ली से 40 यात्रियों के साथ एक भारतीय वायु सेना का सी-130जे विमान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के रूप में युद्धग्रस्त सूडान से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए आगे बढ़ रहा है. ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू होने के बाद से सऊदी अरब के जेद्दा से भारतीय नागरिकों को लेकर यह आठवीं उड़ान थी.

संघर्षविराम के बावजूद हो रही है हिंसा

सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष की वजह से सूडान रक्तपात का सामना कर रहा है. 72 घंटे के संघर्षविराम के बावजूद हिंसा के आरोप लगते रहे हैं. सूडानी सेना के नेता अब्देल फतह अल-बुरहान के वफादार सैनिकों और उनके डिप्टी, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट सोल्जर्स (RSF) कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच लड़ाई छिड़ गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago