RBI Monetary Policy: सोमवार से RBI की तीन दिन तक चलने वाली मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक शुरू हो चुकी है, इस बैठक का आज दूसरा दिन है. RBI इस बार रेपो रेट में कितनी बढ़ोतरी करेगा, या फिर नही करेगा इस बात का पता कल यानि 8 फरवरी को पता चलेगा. बाजार के जानकारो का मानना है कि भारतीय रिर्जव बैंक मंहगाई को काबू करने के लिए RBI रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. दिसंबर में हुई मॉनेटरी पॉलिसी बैठक (MPC) में सेंट्रल बैंक ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेप (Repo Rate) में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. इससे पहले लगातार 3 बार 50-50 बेसिस प्वाइंट से रेपो रेट में इजाफा किया था.
अभी तक शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट में 225% तक हुई बढ़ोतरी
पिछले साल मई महीने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट में 225% तक की बढ़ोतरी कर दी है. महंगाई को काबू करने के लिए RBI ने ये कदम उठाया था. ये महंगाई रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद से पनपे ग्लोबल सप्लाई चेन की वजह से बढ़ी थी. हालांकि जनवरी 2022 से RBI महंगाई दर को लगातार 3 तिमाहियों से 6%से नीचे रखने में सफल नही रहा है.
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि मार्च 2023 में महंगाई दर को 5% के पास लाना और अप्रैल में 4.2% तक लेकर जाने की उम्मीद है. ऐसे में RBI से अगली मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी ना करने की उम्मीद है और मौजूदा रेपो रेट 6.25% ही रह सकती है. SBI के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में सरकारी सिक्योरिटीज की मांग और सप्लाई 2 लाख करोड़ रुपए का गैप होना चाहिए और ऐसी उम्मीद है कि ये गैप ओपन मार्केट ऑपरेशन्स के जरिए RBI भरेगा या दूसरी छमाही में बदलाव करेगा ताकि मांग और पूर्ति के बीच संतुलन बन सके.
भारतीय रिजर्व बैंक इस मॉनेटरी पॉलिसी में कितना बदलाव करेगा, ये जानने के लिए भारत एक्सप्रेस ने एक पोल भी कराया. इस पोल में 3 सवाल को शामिल किया गया, जिसमें ज्यादातर सवालों के जवाबों में एक्सपर्ट्स ने एक समान बातें कहीं. कई बैंकर्स, अर्थशास्त्री और एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार मॉनेटरी पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है.
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…