बिजनेस

Senco Gold IPO: आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Senco Gold IPO, क्या निवेशकों को होगा फायदा ?

Senco Gold IPO Open For Subscription: आज बाजार में एक नए आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुला है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी 4 जुलाई को कोलकाता की ज्‍वेलरी कंपनी सेनको गोल्‍ड (Senco Gold) का IPO सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुला है. इस आईपीओ में निवेशक 6 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं. आईपीओ का साइज ₹405 करोड़ है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 301-317 रुपये प्रति शेयर है.

ये भी पढ़ें- TweetDeck का नया वर्जन हुआ लॉन्च, सिर्फ यही यूजर्स कर पाएंगे इस्तेमाल

21 एंकर निवेशकों से कंपनी ने 3 जुलाई को ₹121.49 करोड़ जुटाए हें. आईपीओ (IPO) के माध्यम से ₹270 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹135 करोड़ का ओएफएस (OFS)  शामिल है. IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल ग्रोथ के लिए किया जाएगा. मौजूदा समय में कंपनी हर साल करीब 5 से 6 नए स्टोर खोल रही है.

सवाल उठता है कि इस आईपीओ में निवेशकों को निवेश करना चाहिए या नहीं

ब्रोकरेज हाउसेज की मानें तो डायमंड ज्‍वेलरी के मामले में भारतीय मार्केट ज्‍यादा ऑर्गेनाइज्‍ड नहीं है. जिसकी वजह से इस सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद दिखाई देती है. वहीं अगर सेंको की बात करें तो कंपनी देश के कई रीजन तक अपनी प्रेजेंस बढ़ाकर ब्रॉन्‍ड वैल्‍यू को बढ़ाने में लगी है. इसी के साथ कंपनी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने की कोशिशें भी लगातार करती नजर आ रही है. ज्‍वेलरी मार्केट ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए इस एक्‍सपेंशन को सपोर्ट मिलेगा. हालांकि करंट वैल्‍युएशन को देखें तो शेयर में नियर टर्म में लिमिटेड अपसाइड की उम्मीद है.

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ-

Senco Gold ने FY23 में लगभग ₹4,077.40 करोड़ रेवेन्‍यू हासिल करने का दावा किया था. इस दौरान कंपनी ने ₹158.50 करोड़ का मुनाफा हासिल किया. कंपनी का मार्जिन 7.8 फीसदी रहा है जो FY21 में 6.6 फीसदी रहा था. FY21, FY22 और FY23 के दौरान PAT 61.5 करोड़, 129.1 करोड़ और 158.5 करोड़ रहा है. रिटर्न रेश्‍यो FY21-23 के दौरान एवरेज RoE/RoCE के 14.9%/11.9% के साथ हेल्‍दी रहा है. एवरेज नेट एसेट टर्नओवर FY21-23 के दौरान 14.3x पर था. कंपनी ने 3 साल में 20 फीसदी CAGR ग्रोथ दर्ज की है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago