देश

UP News: आगरा में तेज रफ्तार का टूटा कहर, सड़क हादसे में पांच की मौत, चार हुए घायल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

आमिर कुरेशी

UP News: आगरा में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां सड़क हादसे में पांच की मौत होने के बाद कोहराम मच गया है. तो वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया है. इसी के साथ पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है.

जानकारी सामने आ रही है कि, बीती देर रात को आगरा के खेरागढ़ में एक कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए. सूचना पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है. यह हादसा देर रात को थाना खेरागढ़ क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ है. एक ऑटो में सवार लगभग 9 लोग सैया क्षेत्र से खेरागढ़ गांव की तरफ जा रहे थे. तभी जियो पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज गति में आ रही XUV 300 कार ने टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें- Modi Cabinet Meeting: क्‍या मोदी सरकार करेगी कैबिनेट में फेरबदल? पीएम की अध्यक्षता में 4 घंटे चली मंत्री परिषद की बैठक

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि, इस हादसे में चार पुरुष और एक 12 साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. इसी के साथ चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने बीच रोड पर जाम लगा दिया. तो वहीं कार चालक गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को एसएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है. पुलिस अब कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

वहीं घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि उसे देखकर रूह कांप गई. इस हादसे में पांच लोगो की मौत हुई है. सड़क हादसे के बाद सवारियों के चीख पुकार मच गई. कार चालक तेज गति से सामने से आया और ऑटो में भिड़ गया. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक को तलाश रही है.

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago