Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 81,994 और निफ्टी 25,132 पर पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स 81,994 और निफ्टी 25,132 पर पहुंचा. आईटी शेयरों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला.

Indian Share Market

Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 67 अंक या 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,994 और निफ्टी 23 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,132 पर था.

बाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में खरीदारी होना था. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कंजप्शन इंडेक्स भी हरे निशान में था.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी,निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे. सेंसेक्स पैक में टाइटन, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और आईटीसी गेनर्स थे. टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, बीईएल, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लूजर्स थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 119 अंक या 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,409 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,008 पर था.

ये भी पढ़ें- भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, एनर्जी स्टॉक्स में उछाल

क्या कहते हैं सोने के जानकार?

जानकारों के मुताबिक, बाजार में जारी हल्की तेजी को संस्थागत निवेश का समर्थन प्राप्त है. कल एफआईआई द्वारा खरीदारी करना एक सकारात्मक घटनाक्रम है, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह रुझान जारी रहेगा. 9 तारीख से शुरू होने वाले नतीजों के सीजन से बाजार में काफी हलचल देखने को मिलेगी. बाजार ज्यादातर बड़ी कंपनियों के नतीजों को पहले ही कम करके आंक चुका है, इसलिए मैनेजमेंट की कमेंट्री और गाइडेंस पर निवेशकों की निगाहें होंगी.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 7 अक्टूबर को 1,440 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया था. साथ ही, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 452 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital