देश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर Congress में घमासान, सोनिया गांधी के त्याग को बताते सिद्धारमैया पर क्या बोल गए शिवकुमार?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस (Congress) के भीतर खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (siddaramaiah) के बीच सत्ता को लेकर मतभेद लगातार सुर्खियों में है. दिल्ली में आयोजित संवैधानिक चुनौतियां कार्यक्रम में शिव कुमार ने गांधी परिवार की प्रशंसा करते हुए 2004 में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) द्वारा प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले को ऐतिहासिक त्याग बताया.

सिद्धारमैया पर साधा निशाना !

शिवकुमार ने कहा कि,

“आज के दौर में नेता सत्ता साझा करने से हिचकिचाते हैं जबकि लोकतंत्र में बलिदान और साझेदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज कोई पंचायत स्तर पर भी पद का त्याग करता है? उनकी यह टिप्पणी सीधे तौर पर सिद्धारमैया को लेकर मानी जा रही है. हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया था.”

मुख्यमंत्री सिद्धारमेया ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है और वह पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि क्या मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप नहीं बैठा हूं. शिवकुमार ने भी साफ कर दिया कि कोई वैकेंसी नहीं है. इस बयान को सत्ता का बंटवारा की चर्चाओं को विराम देने की कोशिश माना गया है.

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने क्या कहा?

दिल्ली के कार्यक्रम में शिवकुमार ने कांग्रेस (Congress) की विरासत को भारत के इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि,

“कांग्रेस (Congress) का इतिहास ही देश का इतिहास है. गांधी परिवार ने पार्टी को एकजुट रखा है और कांग्रेस ने देश को एकजुट कर रखा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो एकजुट रहें ताकि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके.”

इसे भी पढ़ें- बुझ गया आदिवासी आंदोलन का दीपक! कौन थे शिबू सोरेन जिन्होंने झारखंड बनाने में निभाई अहम भूमिका?

कर्नाटक की सत्ता में तनाव!

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भले ही किसी का नाम न लिया हो, लेकिन उनकी बातों को सुनकर साफ हो गया है कि कर्नाटक कांग्रेस में कुर्सी को लेकर तनातनी चल रही है. अब देखना यह है कि कांग्रेस आलाकमान इस स्थिति को कैसे संभालता है और क्या कोई नया फ़ॉर्मूला सामने आता है?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

17 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

18 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

28 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago