बिजनेस

दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा फंड पाने वाला देश बना भारत, पहली छमाही में टेक स्टार्टअप्स ने जुटाए इतने अरब डॉलर

Indian Tech Startups: भारतीय टेक स्टार्टअप्स ने इस साल की पहली छमाही (जनवरी से जून तक) में 4.1 बिलियन डॉलर जुटाए, जो 2023 की दूसरी छमाही में 3.96 बिलियन डॉलर से 4% ज्यादा है. इस अवधि में देश में 17 आईपीओ के साथ तीन यूनिकॉर्न भी नजर आए.

एक रिपोर्ट में गुरुवार को इस बात का खुलासा किया गया, कि टेक स्टार्टअप के मामले में भारत विश्व में चौथा सबसे अधिक फंडिंग पाने वाला देश बना हुआ है. ट्रैक्सन के अनुसार इस ग्रुप में सबसे ज्यादा फंडिंग पाने वाला पहला देश अमेरिका है. उसके बाद यूके और चीन का नंबर आता है, जिसके बाद चौथे नंबर पर भारत है.

सबसे अधिक फंडिंग अप्रैल के महीने में हुई

2024 की पहली छमाही में सबसे अधिक मासिक फंडिंग अप्रैल के महीने में हुई, जो 862 मिलियन डॉलर थी. वहीं, इस फंडिंग के जरिए सबसे ज्यादा धनराशि जुटाने के मामले में बेंगलुरु नंबर वन पर है, उसके बाद मुंबई और हैदराबाद का नंबर है. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 2024 की पहली छमाही में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र में रिटेल, एंटरप्राइज एप्लिकेशन और फिनटेक शामिल थे.

‘भारत का मजबूत प्रदर्शन उत्साहजनक है’

ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, ”2022 की पहली छमाही के बाद से लगातार चार छमाही में फंडिंग में गिरावट के बावजूद, हम अब स्थिर व्यवस्था के संकेत दे रहे हैं और ऊपर की ओर जा रहे हैं. टेक स्टार्टअप में चौथे सबसे अधिक फंडिंग पाने वाले देश के रूप में भारत का मजबूत प्रदर्शन उत्साहजनक है.”

स्टार्टअप के लिए शुरुआती दौर की फंडिंग 2023 की दूसरी छमाही से 6.5 प्रतिशत बढ़कर 455 मिलियन डॉलर हो गई. नए स्टार्टअप्स ने 2023 की दूसरी छमाही की तरह ही 1.3 बिलियन डॉलर की स्थिर फंडिंग राशि बनाए रखी.

इस तरह जुटा अरबों रुपये का फंड

अंतिम चरण की फंडिंग बढ़कर 2.4 बिलियन डॉलर हो गई, जो कि 2023 की दूसरी छमाही से 3.8% अधिक है. 2024 की पहली छमाही में 100 मिलियन डॉलर से अधिक के आठ फंडिंग राउंड देखे गए, जैसे कि गूगल के नेतृत्व में फ्लिपकार्ट का 350 मिलियन डॉलर का राउंड, अपोलो 24×7 का 297 मिलियन डॉलर का फंडिंग राउंड और मीशो का 275 मिलियन डॉलर का फंडिंग राउंड. AI स्टार्टअप क्रुट्रिम और बी2बी सास कंपनी परफियोस के बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी पोर्टर इस साल की पहली छमाही में तीसरी यूनिकॉर्न थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago