देश

राहुल गांधी बोले— पीएम मोदी का सीना 32-35 इंच का, NEET-NET-UGC परीक्षा पर शिक्षा मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि वे NTA पर एक्‍शन को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. आज सुबह हायर एजुकेशन सेक्रेटरी ने NTA के डायरेक्‍टर सुबोध कुमार से मुलाकात की थी. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी नेता दिनभर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे. दोपहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं.

आज राहुल गांधी ने कुछ ही घंटे पहले NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. पत्रकारों से मुखातिब राहुल गांधी ने कहा कि कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे या रोकना नहीं चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक के पीछे कारण यह है कि एजुकेशन सिस्टम को बीजेपी के पेरेंट ऑर्गनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है. जब तक इसे पलटा नहीं जाएगा, तब तक पेपर लीक होता रहेगा.

‘अब पीएम का सीना 32-35 इंच का हो गया’

कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पेपर लीक की समस्या मोदी जी ने होने दी, जो एंटी-नेशनल एक्टिविटी है. उन्होंने कहा— ‘पहले पीएम का 56 इंच का सीना था, अब 32-35 इंच का हो गया है’

यह भी पढ़िए: कांग्रेस नेता बोले— मोदी सरकार ने NEET के 24 लाख और NET के 9 लाख बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया, यह बहुत बड़ा घोटाला है

‘पीएम मोदी से पर्सनल दुश्‍मनी निकाल रहे राहुल’

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेसी नेताओं पर पलटवार किया. शहजाद पूनावाला ने अभी कहा- ‘राहुल गांधी पीएम मोदी से व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी निकाल रहे हैं. जो लफ्ज वो इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे ये साफ दिखता है. राहुल जी आप सांसद हैं, आप वरिष्ठ हैं..फिर ऐसे कैसे बात करते हैं?’

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार के मंत्री का राजद पर वार: गिरिराज सिंह बोले— बिहार में पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ, जहां घोटाला हुआ वो कमरा उसके ही सहयोगी ने बुक कराया था

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago