बिजनेस

पीएम मोदी जैसा कोई और नेता नहीं जो आर्थिक विकास को “बेंड इट लाइक बेकहम” की तरह प्रोत्साहित कर सके: शोभना कामिनेनी

उद्योगपति शोभना कामिनेनी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई और नेता नहीं है जो आर्थिक विकास को “बेंड इट लाइक बेकहम” की तरह प्रोत्साहित कर सके. यह बयान उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान दिया. इस टिप्पणी का संदर्भ फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को दिया गया क्रिस्टल अवार्ड था, जो WEF के पहले दिन उन्हें सम्मानित किया गया.

अपोलो हॉस्पिटल्स की शोभना कामिनेनी ने कहा, “भारत क्या बन सकता है, यह सोचकर सभी उत्साहित हैं. दुनिया में अभी काफी अनिश्चितता है. लेकिन सोचिए, जब डेविड बेकहम को क्रिस्टल अवार्ड मिला और खेल का मैदान तैयार हुआ. कोई और नेता नहीं है जो बेकहम की तरह बॉल को घुमा सके, जैसे मोदीजी घुमा सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस बात पर भरोसा कर रहे हैं कि हमारे पास एक महान खिलाड़ी है जो इस टीम का नेतृत्व कर रहा है. और मुझे यह पसंद है कि सरकार एक मालिक की तरह सोच रही है. वे हर तिमाही के बारे में नहीं सोचते, सिवाय जब वे निजी क्षेत्र को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हों.”

डिजिटलाइजेसन से बढ़ती उद्यमशीलता

कामिनेनी ने कहा कि भारत में डिजिटलाइजेसन, सस्ते डेटा और आईटी सेवाओं की उपलब्धता और बढ़ती उद्यमशीलता से देश की विकास गाथा को बल मिल रहा है. उन्होंने कहा, “हर व्यवसाय में सकारात्मकता दिख रही है. अब हम AI की ओर बढ़ रहे हैं और भारत ने हमें सबसे सस्ता डेटा और बेहतरीन कारोबारी माहौल दिया है.”

कामिनेनी ने कहा, “भारत में सब कुछ दिल्ली और अन्य महानगरों तक सीमित नहीं है. देश के किसी भी शहर में व्यवसाय करके अरबपति बना जा सकता है.”

नौकरी सृजन पर जोर

कामिनेनी ने कहा कि 2030 तक भारत में एक अरब नए लोग रोजगार के योग्य होंगे. यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है क्योंकि तब तक बहुत से वृद्ध लोग भी होंगे जिन्हें नौकरी की आवश्यकता होगी. इसके लिए अभी से मेहनत करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “हमें एक उद्योग के रूप में यह सोचना होगा कि कैसे हम अधिक नौकरियां पैदा कर सकते हैं. कोई भी सब्सिडी नहीं चाहता, हर किसी को एक नौकरी चाहिए.”

ये भी पढ़ें- Infra.Market ने प्री-IPO फंडिंग में $121 मिलियन जुटाए; B2B स्टार्टअप की वैल्यूएशन $2.8 बिलियन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago