बिजनेस

कौन थी Twitter की नीली चिड़िया, क्यों Twitter के फाउंडर्स ने बनाया मीम डॉज को कंपनी का लोगो, जानें पूरी डीटेल

Twitter CEO ELON MUSK Changed Logo-माइक्रो ब्लागिंग साइट twitter के सीईओ एलन मस्क ने आधी रात को  ट्विटर के लोगो को बदल कर सभी को चौंका दिया. वैसे तो एलन मस्क हमेशा ही अपने कारनामों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं, लेकिन ट्विवटर को खरीदने के बाद से उन्होने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने इसी नए वेंचर के कारण ही बटोरी. एलन मस्क ने ट्विटर की नीली चिड़िया की जगह मीम डॉज को ट्विटर का नया लोगो बनाया. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इस कुत्ते को ही उन्होने अपनी कंपनी के नए लोगो के तौर पर क्यों चुना. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीम डॉज, डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित है जिसे मजाक के तौर पर शुरू किया गया था.

ये भी पढ़ें- अब इकोफ्रेंडली तरीके से होगी ZOMATO की डिलीवरी , कंपनी ने Yulu इलेक्ट्रिक बाइक से मिलाया हाथ

पहले भी डॉग का बिठाया था CEO की कुर्सी पर –

ये पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क ने मीम डॉज का इस्तेमाल किया हो. इससे पहले भी वो इसे अपने हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर चुके हैं.अगर आपको याद हो तो फरवरी में पराग अग्रवाल को सीईओ की कुर्सी से हटाने के बाद उन्होने  एक फोटो ट्वीट की थी. जिसमें उन्होने डॉज मीम को कंपनी के CEO की कुर्सी पर बैठा दिखाया था. साथ ही उन्होने लिखा था कि “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं.

खैर अलहदा एलन मस्क की बातें तो किसी से छिपी नहीं है लेकिन ट्विटर के पुराने लोगो नीली चिडिया के बारे में कम लोगों को पता है. जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया था.  हालांकि ट्विटर एक लाउड ओपिनियन स्टपेस है. लेकिन TWITTER  के संस्थापकों ने नीली चिड़िया को शांति का प्रतीक मानकर इसे अपना लोगो बनाया था. ट्विटर वाली इस चिड़िया का नाम फुटबॉल प्लेयर लैरी बर्ड के नाम पर टी लैरी बर्ड रखा गया था. ट्विटर का ओरिजिनल लोगो साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) ने बनाया था. जिसे उन्होंने आईस्टॉक (iStock) वेबसाइट पर बेचने के लिए ऑफर किया था. इस लोगो को ट्विटर ने 15 डॉलर में खरीदा था

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

21 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

48 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago