खेल

MS Dhoni ने जड़ा छक्का तो कैमरे पर ‘गंभीर’ दिखे Gautam! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए गज़ब रिएक्शंस

Gautam Gambhir’s Reaction to MS Dhoni’s Sixes: आईपीएल के 16वें सीजन का छठा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में धोनी की टीम ने लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराया. यह एक हाई स्कोरिंग मैच था और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इस बीच इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे एक पुरानी बहस सोशल मीडिया पर फिर शुरू हो गई.

यह मामला जुड़ा है महेंद्र सिंह धोनी और उनके पुराने साथी गौतम गंभीर से. दरअसल, इस पूरे गेम में माही ने सिर्फ 3 गेंद खेली जिसे क्रिकेट फैन कभी नहीं भूल सकते. धोनी लखनऊ के खिलाफ 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. जैसे ही धोनी ने मैदान में कदम रखा पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा.

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मार्क वुड की खतरनाक गेंद के खिलाफ एमएस धोनी ने दो छक्के जड़े और वे तीसरी गेंद पर आउट हो गए लेकिन इस दौरान लखनऊ की टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर का मुंह बन गया. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ये कह कर ट्रोल कर रहे हैं कि ‘मैं क्यों हंसूं, मैं तो गंभीर हूं.’ चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

धोनी के छक्कों पर क्यों ट्रेंड करने लगे गंभीर?

गौतम गंभीर और धोनी का प्रेम जगजाहिर है. और चेपॉक के मैदान पर जैसे ही माही ने दो छक्के मारे लोगों ने गंभीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि गंभीर ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया लेकिन उनका रिएक्शन ही फैंस के लिए काफी था.

मार्क वुड के खिलाफ लगाए दो बैक टू बैक SIX

चेन्नई के फैंस को अपने फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आतिशी रूप के दर्शन करने थे और महज 2 गेंदों में उन्हें ये मौका मिल गया. इसके तुरंत बाद ट्विटर पर धोनी ट्रेंड करने लगे और सोशल मीडिया पर फैंस माही की तारीफ़ करते हुए नजर आए. साथ ही गौतम गंभीर को लेकर कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

माही आर्मी ने लखनऊ को 12 रनों से हराया

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई की इस पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले चेन्नई ने लखनऊ के सामने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए. जवाब में 20 ओवर में लखनऊ ने तूफानी शुरुआत जरूर की लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के कारण लखनऊ 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और सीएसके ने 12 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago