बिजनेस

जुलाई में होगी इन धाकड़ कारों की एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Upcoming Cars in July: जुलाई में ऑटो सेक्टर में काफी हलचल रहने वाली है. जुलाई में अलग-अलग सेगमेंट और रेंज की चार गाड़ियों की लॉन्चिंग होने की बात सामने आ रही है.

Kia Seltos Facelift :

किआ भारतीय बाजार में अपनी इस कार को उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके लिए 4 जुलाई की तारीख का ऐसान किया गया है. टेस्टिंग के दौरान कई बार इस कार को स्पॉट किया जा चुका है. आपको मालूम हो कि इस नई फेसलिफ्ट कार में हेडलैम्प्स, नई टेल लाइट्स, अपडेटेड बंपर्स और एलाय व्हील सबकुछ नई डिजाइन में दिया गया है. इसके साथ ही साथ उम्मीद है कि कंपनी इसमें रिवाइज्ड इंटीरियर के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस टेक्नॉलजी  भी पेश कर सकती है. गाड़ी में नया 1.5l टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

Maruti Suzuki Invicto 

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से इंस्पायर्ड Maruti Suzuki Invicto प्रीमियम एमपीवी कार है. जिसे मारुति 5 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है. Maruti Suzuki Invicto की बिक्री Nexa आउटलेट के जरिये होगी. इस एमपीवी ( MPV) में 2.0l पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा . इस इंजन के 21.1 kmpl तक माइलेज देने की उम्मीद है. आपको मालूम हो कि Maruti Suzuki Invicto कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी होगी.

ये भी पढ़ें-जुलाई सीरीज का शानदार आगाज, शेयर बाजार में चौतरफा तेजी

Hyundai Exter-

हुंडई अपनी माइक्रो एसयूवी Hyundai Exter को 10 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. ये एपने सेगमेंट की सबसे किफायती कार होगी.  कंपनी इस कार को वेन्यू) Venue ) के नीचे रखा जायेगा. Hyundai Exter का मुकाबला सिट्रोएन सी3 और टाटा पंच से होगा. पावर ट्रेन की बात करें, ये कार 1.2l  पेट्रोल इंजन से लैस होगी. इसके अलावा इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगें.

Audi Q E-Tron

ऑडी क्यू ई-ट्रॉन भी इसी महीने बाजार में एंट्री करने वाली है. ये लग्जरी कार इलेक्ट्रिक लाइनअप में सबसे ऊपर प्लेस की जाएगी. ये भारत में 2021 में लॉन्च हुई ऑडी ई-ट्रॉन का रीनेम वर्जन है. इस कार की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

5 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

39 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

55 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago