बिजनेस

Zomato के शेयर्स में आया 8 फीसदी का उछाल, जानें इसका ONDC कनेक्शन

Zomato Share PRICE Rise : आज सुबह खबर आई कि ONDC यानि Open Network for Digital Commerce ने अपने डिस्काउंट्स को रिव्यू कर उसमें बदलाव किया है. इस खबर के आने के बाद शेयर मार्केट में आज जोमैटो के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. बाजार खुलने के बाद फूड डिलीवरी सर्विस ऐप जोमैटो के शेयर्स (Zomato Share Price ) में लगभग 8 फीसदी ( 7.8 फीसदी ) की तेजी देखी गई. ट्रेडिंग के दौरान फिलहाल ये शेयर 70 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है लेकिन इसने इंट्रा डे में ₹73.20 के स्तर को भी छुआ था. कल यही शेयर ₹67.92 पर क्लोज हुआ था लेकिन आज  Zomato के शेयर ने ₹69.40 पर शुरूआत की.

कब लागू होगा नया इंसेटिव प्रोग्राम-

जोमैटो के शेयर में उस वक्त उछाल आया जब खबर आई कि ONDC ने अपनी इंसेटिव स्कीम को रिवाइज किया है ताकि डिस्काउंट्स पर निर्भरता को कम किया जा सके. ONDC के नए इंसेटिव्स 1 जून 2023 से लागू होने की बात कही गई है. ये तब लागू होंगे जब वर्तमान में चल रहा इंसेटिव प्रोग्राम जो कि 30 जनवरी को लागू हुआ था वो खत्म होगा. आपको बता दे कि ये प्रोग्राम 28 जून तक चलता रहेगा. वहीं ONDC के सीईओ T Koshi ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान साफ शब्दों में कहा कि डिस्काउंट्स के साथ में ondc के लिए स्केल करना पॉसिबल नहीं है. ऐसे में देखना होगा कि कस्टमर्स का साथ ondc कैसे हासिल करता है.

ये भी पढ़ें- लिस्टिंग के एक साल बाद क्या है LIC का हाल

हाल में मशहूर हुआ था ONDC-

ONDC प्लेटफॉर्म भारत सरकार ने बनाया हैऔर इसे फूड डिलीवरी सेक्टर का UPI कहा जा कहा था. इसके जरिए रेस्टोरेंट्स बिना किसी थर्ड पार्टी के कस्टमर्स को सीधे सामान बेच सकते हैं. हाला के दिनों में अपने शानदार डिस्काउंट ऑफर्स के चलते इस ऐप ने खासी सुर्खियां बटोरी और माना जा रहा था कि इसके आने से स्विगी और जोमैटो जैसे प्राइवेट खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है. आपको बता दें कि भले ही इस ऐप ने हाल ही नें सुर्खियां हटोरी लेकिन ONDC को पिछले साल लाया गया था. ONDC को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (डीपीआईआईटी) ने तैयार किया है. लेकिन अब जबकि इसने भी अपनी इंसेटिव प्रोग्राम्स को फिर से बदला है तो देखना दिलचस्प होगा कि कस्टमर्स किस प्लेटफ़ार्म को अपनी पसंद बनाते हैं. फिलहाल आज शेयर मार्केट में इस खबर की वजह से जोमैटो की शुरूआत अच्छी हुई है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

3 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

12 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

36 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

1 hour ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago