यूटिलिटी

कितनी बार बदल सकते हैं आधार कार्ड में नाम और पता, जानें कौन-सी डिटेल कितनी बार करवा सकेंगे अपडेट

 

Aadhaar Update: आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, सरकारी सेवाओं की सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है. आप अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि, नाम या एड्रेस में बदलाव करा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी एक लिमिट तय की गई है. यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि आधार में कौन-सी डिटेल कितनी बार अपडेट कर सकते हैं.

आधार कार्ड धारकों के लिए यह खबर बहुत काम की है. आपको बता दें कि जो लोग आधार कार्ड में डिटेल अपडेट करने की सोच रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि अब आधार डिटेल अपडेट करना थोड़ा मुश्किल होने वाला है. UIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स को अपडेट करना अब मुश्किल होगा. इन विवरणों को आसानी से अपडेट नहीं किया जा सकता है. आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI ने कुछ बदलाव किए हैं.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

UIDAI ने खुलासा किया है कि आधार अपडेट के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी. UADAI ने नाम और जन्म तिथि जैसी चीजों को बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या कम कर दी है. आधार कार्ड में जन्मतिथि को आप सिर्फ छह दस्तावेजों से बदल सकते हैं. पासपोर्ट, सरकारी कर्मचारी का रिकॉर्ड, पेंशन रिकॉर्ड, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए ही जन्मतिथि बदली जा सकती है.

ये भी पढ़ें- टाइगर वर्सेज पठान को डायरेक्ट करेंगे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, डायरेक्ट करने के लिए मिल रहे है करोडो, कई फिल्मों के बजट से ज्यादा है फीस

आप कितनी बार सुधार कर सकते हैं

अगर आपके नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या आप शादी के बाद अपना सरनेम बदलना चाहते हैं तो इसे बदलवा सकते हैं. ऐसे में आप आधार कार्ड में सिर्फ 2 बार ही नाम बदलवा सकते हैं. इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते समय गलत लिंग डाल दिया जाता है. तो आप इसे केवल एक बार ही बदलवा सकते हैं. यदि जन्म तिथि गलत दर्ज की गई है, तो आप इसे केवल एक बार ही बदलवा सकते हैं. आधार कार्ड पर घर का पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन जैसी कुछ जानकारियां बार-बार बदली जा सकती हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago