क्राइम

Chhattisgarh: बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 30 माओवादियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Maoists Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने कुल 30 माओवादियों को मार गिराया है. इनमें 26 माओवादी बीजापुर में और चार कांकेर में ढेर किए गए. इस कार्रवाई में एक जवान भी शहीद हो गया है.

भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद

मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद बीजापुर और दंतेवाड़ा पुलिस समेत सुरक्षा बलों ने तुरंत अपना अभियान तेज कर दिया. सुबह से ही इलाके में लगातार गोलीबारी हो रही थी, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिनमें ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार भी शामिल हैं. इलाके में तलाशी अभी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस ऑपरेशन से संबंधित और अपडेट साझा किए जाएंगे.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के आईजी पी. सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान चला रही थी. अब भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है. सुरक्षाबल इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Nagpur Violence: हंसापुरी इलाके से शुरू हुई थी हिंसा, CCTV फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मस्जिद में…

उन्होंने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत जंगलों में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 26 माओवादियों को मार गिराया गया. वहीं, कांकेर जिले में चार और माओवादियों को ढेर कर दिया गया है. इस दौरान बीजापुर डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हो गया है. शहीद जवान की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आईजी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

11 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

18 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

25 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

37 minutes ago