Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Auraiya: 2 लाख में सुपारी…शादी के 15 दिन बाद मर्डर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, ऐसे खुला राज

प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू यादव से पति दिलीप की हत्या की प्लानिंग के लिए सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी से 2 लाख रुपए में डील तय की थी.

Auraiya murder case

पत्नी ने सुपारी किलर से करवाई पति की हत्या.

Auraiya Murder Case: यूपी के मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह औरैया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है.

इलाज के दौरान हुई मौत

19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दिलीप नाम का शख्स घायल अवस्था में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई. लेकिन, इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया.

मैनपुरी का रहने वाला था मृतक

औरैया के एसपी अभिजित आर. शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को 112 नंबर पर एक आपातकालीन कॉल आई, जिसमें बताया गया कि औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति गेहूं के खेत में पड़ा है. शुरुआत में ऐसा लगा कि व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है. बाद में पीड़ित की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला था, लेकिन औरैया के दिबियापुर इलाके में रहता था.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

उन्होंने आगे कहा, “घटना की जांच में जुटी पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए, जिसमें दिलीप को सुपारी किलर रामजी नागर किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले जाता दिखाई दिया. इस पर पुलिस ने रामजी नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव को भी गिरफ्तार किया गया, जो मृतक की पत्नी के गांव का निवासी है.”

प्रेमी संग मिलकर कराई हत्या

एसपी अभिजित आर. शंकर ने बताया, “दिलीप यादव की 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव के साथ शादी हुई थी. प्रगति और अनुराग एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उन दोनों के अफेयर के बारे में परिवार को जानकारी थी, लेकिन शादी की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद जबरदस्ती प्रगति की शादी दिलीप यादव से कराई गई, जिससे प्रगति खुश नहीं थी. इस दौरान प्रगति ने हत्याकांड की साजिश रचाई और उसने अनुराग को बताया कि दिलीप काफी अमीर है. इसी के चलते बाद में उसने अनुराग को एक लाख रुपए भी दिए थे. अनुराग ने हत्याकांड में रामजी नागर को भी शामिल किया, जो सरगना भी रहा है.”

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. उनके बारे में पुलिस पता लगा रही है. साथ ही पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रामजी नागर, अनुराग उर्फ बबलू, और प्रगति यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- नशे की लत… प्यार का दिल दहला देने वाला अंत! मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने कैसे रची इस खौफनाक साजिश, जानें पूरी कहानी के चौंकाने वाले तथ्य!

बता दें कि प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू यादव से पति दिलीप की हत्या की प्लानिंग के लिए सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी से 2 लाख रुपए में डील तय की थी. उन्होंने काम से पहले एडवांस में 1 लाख रुपए और उसके बाद 1 लाख रुपए देने की बात कही थी. बाद में प्रगति ने अपने पति की लोकेशन दी और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital