Delhi Murder Case
Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जे ब्लॉक स्थित एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल पर करीब 30 साल के युवक का शव रेता-बदरपुर में दबा मिला. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के इरादे से शव को दफनाया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
घटनास्थल पर मौजूद शख्स ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम सभी मजदूर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे. तभी वहां मौजूद मजदूरों को चौथी मंजिल से तेज दुर्गंध आने महसूस हुई. दुर्गंध ज्यादा हुई तो मजदूरों को शक हुआ, इस पर वहां पड़े रेता-बदरपुर को हटाया तो अंदर एक युवक का शव दबा मिला. निर्माणाधीन मकान से शव मिलने की वजह से आस- पास हडकंप मच गया. घटना की सूचना तुरंत शाहदरा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद बेगूसराय में ‘खूनी गड्ढों’ का आतंक, सिस्टम की जानलेवा लापरवाही से फिर उजड़े दो और घर!
पुलिस के द्वारा मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. शव की हालत देखकर लग रहा है कि युवक की हत्या कुछ दिन पहले की गई थी. युवक के गले पर कटे के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या गला रेत कर की गई है. शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीसीपी आर.पी. मीणा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके.
अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद हुआ है, जिससे पहचान हो सके. पुलिस को आशंका है कि आरोपी मृतक के परिचित हो सकते हैं. आरोपियों ने युवक की पहचान छुपाने की नीयत से शव को निर्माण सामग्री के नीचे दबा दिया और मौके से फरार हो गए.
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…