Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के बाद बेगूसराय में ‘खूनी गड्ढों’ का आतंक, सिस्टम की जानलेवा लापरवाही से फिर उजड़े दो और घर!

Lakhon Thana Begusarai Case: सरकारी सिस्टम की लापरवाही अब आम आदमी के लिए काल बन रही है, जहां दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, वहीं अब बिहार के बेगूसराय में भी प्रशासन की इसी अनदेखी ने दो और घरों के चिराग बुझा दिए हैं. NH-31 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन जारी.

NH-31 Protest Image

रवि शंकर शर्मा/बिहार


Road Accident Bihar: सरकारी महकमों की लापरवाही अब आम आदमी की जान पर भारी पड़ रही है. अभी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए जानलेवा गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बिल्कुल वैसी ही लापरवाही की तस्वीरें अब बिहार के बेगूसराय से सामने आई हैं.

पानी से भरे गड्ढे ने दो और चिराग बुझाएं

दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले कमल ध्यानी की मौत बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे के कारण हुई थी, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन प्रशासन ने इस हादसे से कोई सबक नहीं लिया. बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में भी एक गहरे और पानी से भरे गड्ढे ने दो और चिराग बुझा दिए.

दो युवकों की मौके पर ही मौत

यहां एक ही बाइक पर सवार तीन युवक बारात लेकर जा रहे थे, तभी बारिश और अंधेरे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में रोशन और बमबम नाम के दो युवकों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई.

जनता का फूटा आक्रोश

बेगूसराय में इस घटना के बाद ग्रामीणों ने NH-31 को जाम कर जोरदार हंगामा किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गड्ढे में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इसे भरने की जहमत नहीं उठाई. दिल्ली हो या बेगूसराय, सिस्टम की ये अनदेखी अब निर्दोषों की जान ले रही है.

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया है.

यह भी पढ़ें: LIVE: बिहार में ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, BJP के 3 पुराने दिग्गजों की छुट्टी; मंच पर PM मोदी समेत आला नेता

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital