Gold Smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. दुबई से आई अमीरात की फ्लाइट संख्या EK-514 की गहन तलाशी के दौरान विमान की दो सीटों के नीचे से 6.508 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में एक महिला सहित आठ भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है.
कस्टम अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट के जरिए भारी मात्रा में सोना छिपाकर लाया जा रहा है. 21 सितंबर को विमान के टर्मिनल-3 पर उतरते ही कस्टम की विशेष टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया. जांच के दौरान दो सीटों के नीचे तीन छोटे बैग बरामद हुए. बैग खोलने पर धातु की भारी चेनें मिलीं.
तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों और मेटल डिटेक्टर्स की नजरों से बचने के लिए सोने की इन मोटी चेनों पर सिल्वर और काले रंग का स्प्रे पेंट कर रखा था, ताकि पहली नजर में यह आम लोहे या कृत्रिम आभूषण जैसी दिखें. जांच और रासायनिक परीक्षण के बाद पुष्टि हुई कि बरामद धातु 24 कैरेट शुद्ध सोना ही है.
पूछताछ में आरोपियों के बेहद संगठित और शातिर तरीके का खुलासा हुआ. यह गिरोह लगातार एग्जिबिशन (प्रदर्शनी) में शामिल होने के नाम पर दुबई की यात्रा करता था. कई मौकों पर गिरोह के सदस्य शरीर पर आभूषणों की तरह पहनकर या फ्लाइट में सीट के नीचे लावारिस छोड़कर कस्टम जांच से बच निकलने की साजिश रचते थे, ताकि पकड़े जाने पर विमान से उनका सीधा संबंध साबित न हो सके.
विमान के पैसेंजर मैनिफेस्ट और सीटिंग अरेंजमेंट के तकनीकी विश्लेषण के बाद उसी फ्लाइट से उतरे आठों संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया. गहन पूछताछ के बाद कस्टम अधिनियम के तहत सोना जब्त कर सभी आठों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. मेडिकल परीक्षण के उपरांत उन्हें नई दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. कस्टम विभाग अब इस गिरोह के घरेलू रिसीवर्स और दिल्ली-एनसीआर के आभूषण कारोबारियों के संपर्कों की पड़ताल कर रहा है.
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…