Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘जो राम का नहीं, वो कृष्ण का नहीं’, ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या, काशी और मथुरा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

Brajesh Pathak's attack on Akhilesh Yadav

ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक नगरों को लेकर राजनीति गरमा गई है. अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला बोला. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और अयोध्या व काशी के विकास पर सवाल उठाए.

मथुरा पर रुख बताने की मांग

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव से मथुरा को लेकर भी उनका रुख स्पष्ट करने को कहा. उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता, जो कृष्ण का नहीं हो सकता वो किसी का नहीं हो सकता. पाठक का आरोप है कि सपा सरकार के समय तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर थी और अयोध्या व काशी के विकास पर पर्याप्त काम नहीं हुआ.

ब्रजेश पाठक ने अयोध्या विकास पर सपा को घेरा

अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने पर अखिलेश यादव के विरोध को लेकर पाठक ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अयोध्या को आधुनिक और विकसित शहर बनाने में जुटी है. 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान इस मार्ग पर प्रतिबंध लगाने तक की स्थिति बनी थी.

सनातन संस्कृति पर निशाना

उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति मुस्लिम तुष्टीकरण पर आधारित रही है और पार्टी को सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव अयोध्या के विकास को रोकने का रास्ता खोजते रहे हैं.

चुनाव आयोग पर बयान का जवाब

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अखिलेश यादव के सवालों पर भी ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सपा चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाती है, जबकि जीतने पर वही संस्थाएं उन्हें सही लगती हैं. ब्रजेश पाठक ने कहा,

अखिलेश यादव हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं. जब जीतते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा हो जाता है लेकिन हारने पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं.

ये भी पढ़ें-नवादा में चीनी मिल, बेगूसराय में विश्वविद्यालय…, बिहार कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, कई इलाके होंगे विकसित

चुनावी माहौल में बढ़ी बयानबाजी

अयोध्या, काशी और मथुरा को लेकर सियासी बयानबाजी चुनावी माहौल को और गरमा रही है. एक तरफ अखिलेश यादव विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ब्रजेश पाठक सपा पर तुष्टीकरण और सनातन संस्कृति की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. आने वाले दिनों में इन धार्मिक नगरों को लेकर राजनीति और तेज होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest