क्राइम

‘मैडम जहर’ का खेल खत्म! लॉरेंस गैंग की खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा पुलिस के शिकंजे में

राजधानी में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Delhi Police Special Cell ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी महिला सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. गैंग के भीतर उसे ‘मैडम ज़हर’ के नाम से जाना जाता था.

पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी हुई थी और गैंग के हथियार सप्लाई नेटवर्क में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहा गैंग के सदस्य बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की करीबी सहयोगी है. बॉबी कबूतर पर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह हथियारों की खेप की आपूर्ति में अहम कड़ी रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, बॉबी कबूतर कथित तौर पर सलीम उर्फ “सलीम पिस्टल” से हथियार हासिल करता था. सलीम पिस्टल को पहले नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है. उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संबंध होने के आरोप लगाए गए थे, हालांकि इन आरोपों की न्यायालय में पुष्टि अभी शेष है.

नेहा समेत 4 गिरफ्तार, ड्रग्स और हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, बॉबी कबूतर का नाम पंजाबी गायक Sidhu Moose Wala हत्याकांड, अभिनेत्री Disha Patani के घर के बाहर फायरिंग तथा दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों में सामने आ चुका है. अधिकारियों का कहना है कि वह अलग-अलग गैंगों के बीच हथियारों की आपूर्ति का माध्यम बना हुआ था. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास दबिश देकर बॉबी कबूतर, नेहा और दो अन्य सहयोगियों मोहम्मद राजी खान तथा शाहबाज को गिरफ्तार किया. पुलिस का दावा है कि नेहा को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया और उससे पूछताछ जारी है.

जांच में यह भी सामने आया है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी. पुलिस को संदेह है कि इसी की आड़ में वह गैंग की गतिविधियों में संलिप्त थी. अधिकारियों के अनुसार, बॉबी और नेहा पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे.

गौरतलब है कि गैंग से जुड़ी एक अन्य महिला सदस्य जोया को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह भी पढ़े: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया, संख्या बढ़कर 71 हुई

-भारत एक्सप्रेस

अतुल यादव (रवि), एडिटर क्राइम

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

47 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago