क्राइम

आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, ISI से जुड़े हथियार तस्करी मामले में दिल्ली पुलिस ने खोले कई राज

Delhi Police Crime Branch: Delhi/ Tanu दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट को अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मामले में एक और सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि हथियार तस्करी मामले में लिप्त आरोपी की नाम प्रवीण कुमार उर्फ (टिट्टू) है. आरोपी प्रवीण की उम्र 45 साल है. आरोपी दक्षिण दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर रोहित चौधरी का करीबी बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस पहले भी आरोपी पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है. जांच में पुलिस ने आरोपी के पास से इटली के बनी हुई सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

14 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

हथियार तस्करी मामले में पुलिस अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. 14 आरोपियों के पास से पुलिस को 25 विदेशी हथियार और 221 जिंदा कारतूस बरामद हुए है. वहीं इस मामले में पुलिस ने यूएपीए की धाराएं भी लगाई गई हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI चला रही हैं, ISI के संरक्षण में आरोपी हथियार तस्करी कर रहे हैं. पुलिस को जानकारी मिली थी कि प्रवीण कुमार गैंग के लिए विदेशी हथियारों की सप्लाई का काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्लानिंग तैयार की और इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: धर्मनगरी हरिद्वार की मर्यादा पर ‘ऑनलाइन’ प्रहार! गंगा किनारे पहुंचा नॉनवेज; जानें अखाड़े के स्टिंग ने कैसे खोले बड़े राज?

जांच में सामने आया है कि प्रवीण कुमार आया नगर और महरौली इलाके में विवादित जमीनों पर कब्जा कराने, अवैध प्लॉटिंग और उगाही जैसे कामों में भी लिप्त है. पुलिस के अनुसार वह गैंगस्टर रोहित चौधरी के लिए लोगों से रंगदारी वसूलता था और गैंग के कई गैरकानूनी काम भी करता है.

जेल में हुई थी निशांत अरोड़ा से मुलाकात

पुलिस जांच में सामने आया है कि जेल में रहने के दौरान प्रवीण की मुलाकात इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी निशांत अरोड़ा से हुई थी. जमानत पर बाहर आने के बाद निशांत ने गैंग के लिए विदेशी हथियार जुटाने शुरू कर दिए. प्रवीण और निशांत दोनों मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे थे.

रोहित चौधरी दिल्ली का चर्चित आपराधी

रोहित चौधरी दक्षिण दिल्ली का चर्चित अपराधी रहा है, रोहित चौधरी पर हत्या, अवैध हथियार, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक उसका नेटवर्क आया नगर, पुष्प विहार और अंबेडकर नगर जैसे इलाकों में सक्रिय था. आरोपी प्रवीण गैंगस्टर रोहित चौधरी का करीबी सहयोगी है और उसी कहने पर विदेशों से भेजे जाने वाले हथियार रिसीव करता था.

Swati Pandey

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago