Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा सराय काले खां इलाका, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात ललित उर्फ नेपाली को किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान ललित उर्फ नेपाली के रूप में हुई है. जो दिल्ली-एनसीआर में कई सालों से पुलिस के आंख की किरकिरी बना हुआ था. अदालत के द्वारा नेपाली भगोड़ा भी घोषित हो चुका था.

Nepali Delhi Encounter

दिल्ली मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्टर- Mukesh Rana


दिल्ली का सराय काले खां इलाका मंगलवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. STF और साउथ-ईस्ट जिले की पुलिस टीम ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस के साथ मिलकर एक खतरनाक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान ललित उर्फ नेपाली के रूप में हुई है. जो दिल्ली-एनसीआर में कई सालों से पुलिस के आंख की किरकिरी बना हुआ था. अदालत के द्वारा नेपाली भगोड़ा भी घोषित हो चुका था. पुलिस के मुताबिक, नेपाली करीब दो दर्जन गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.

बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बचे ACP लाजपत नगर

इस मुठभेड़ में एसीपी लाजपत नगर बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए. दरअसल ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चलाई. इस दौरान मौके पर ACP लाजपत नगर भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 2020 दिल्ली दंगे: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

14 साल की सजा पा चुका है नेपाली

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश ललित उर्फ नेपाली साकेत थाने के एक पुराने मामले में 14 साल की सजा पा चुका है. इसके अलावा वो कई केसों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. फिलहाल वह जेल से बाहर था और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था. उसका नाम कई अन्य थानों में दर्ज मामलों से भी जुड़ा हुआ है.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

मुकेश राणा दिल्ली

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital