Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय दलित किशोर की चाकू मारकर हत्या की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया, बल्कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखा सियासी टकराव भी पैदा कर दिया है.
बता दें कि मारे गए किशोर का नाम कुणाल था. उसकी हत्या के बाद आज धर्मपुरा लाल बत्ती के पास सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने ‘हिंदू पलायन कर रहा है’ जैसे नारों के पोस्टर थाम रखे थे और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मदद की गुहार लगाई.
बहरहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. साथ ही, इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है. दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं?”
उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली में अपराध इस तरह खुलेआम हो रहे हैं, तब केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से मुंह क्यों मोड़ रही हैं.
दलित किशोर की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान आया है. रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने पुलिस आयुक्त से बात की है और पुलिस हरसंभव इलाके में शांति कायम करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने मृतक किशोर के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है और जनता का रोष स्वाभाविक है. उन्होंने जानकारी दी कि वह रात से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और अपराधियों की पहचान कर ली गई है. तिवारी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द ही पकड़कर सख्त सजा दी जाएगी.
पुलिस की शुरूआती जांच में एक नया मोड़ तब आया, जब मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में ‘जिकरा’ नाम की एक युवती शामिल है. बताया जा रहा है कि जिकरा को कुछ दिन पहले हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था और वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करती थी. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी दो संदिग्धों के दिखने की बात सामने आई है.
सीलमपुर में हुए इस हत्याकांड ने एक बार फिर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस की जांच तेजी से चल रही है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. सियासी दल एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने में व्यस्त हैं, जबकि जनता न्याय और सुरक्षा की मांग कर रही है.
यह भी पढ़िए: सीलमपुर में नाबालिग लड़के की हत्या, आक्रोशित लोगों ने जाम किया रोड, परिजनों ने कहा- आरोपियों को हो फांसी
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…