क्राइम

Kolkata Rape Case: ‘लड़की को दी थी वीडियो वायरल करने की धमकी, थाने पर भी रखी थी नजर’, मुख्य आरोपी ने अब उगला सच

Kolkata Rape Accused Manojit: पश्चिम बंगाल में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने उसके परिजनों को झकझोर डाला. इस घटना के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने अब पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने पीड़िता को धमकाने के लिए दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसे वायरल करने की धमकी दी थी.

यह घटना 25 जून को कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में हुई, जहां तीन आरोपियों, जिसमें एक पूर्व और दो मौजूदा छात्र शामिल थे, ने कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने थाने पर भी नजर रखी थी, ताकि पीड़िता की शिकायत की जानकारी मिल सके.

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि दो आरोपी पीड़िता को कॉलेज गेट से खींचकर परिसर के अंदर ले गए. पुलिस ने आरोपियों के फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. पीड़िता ने बताया कि मनोजीत ने उसका मैरिज प्रपोजल ठुकराने पर गुस्सा होकर उसे और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है.

मनोजीत के TMC के नेताओं से संबंध: BJP

इस मामले ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचा दी है. बीजेपी ने दावा किया है कि मनोजीत का तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से संबंध है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इससे पल्‍ला झाड़ लिया है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने पार्टी सहयोगी कल्याण बनर्जी के पीड़िता को दोष देने वाले बयान की निंदा की. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गुस्सा और इंसाफ की मांग तेज हो रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

56 seconds ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

30 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

47 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago