देश

INDI गठबंधन में फूट हुई साफ! बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल का ऐलान

Arvind Kejriwal On Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अभी चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, इससे पहले सियासी दल अपनी तैयारियों में लग गए हैं. हर पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही है. इस बीच INDI गठबंधन में पड़ी फूट और साफ हो गई है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अलग लड़ने का ऐलान कर दिया है. इससे साथ ही उन्होंने कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार कर दिया है. उनके इस ऐलान के बाद सियासी बाजार में चर्चा के लिए एक और मुद्दा मिल गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पहुंचे थे. यहां उन्होंने सभा को संबोधित करने के दौरान यह बड़ी राजनीतिक घोषणा की है. यह घोषणा के दौरान मंच से पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर पैठ बढ़ाने पर जोर दिया गया.

AAP का कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं

केजरीवाल ने साफ किया कि AAP का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि INDI गठबंधन खास तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है. केजरीवाल ने कहा कि बिहार में AAP के चुनावी डेब्यू की तैयारियां चल रही हैं. वे राज्य में स्थापित क्षेत्रीय दलों को चुनौती देने के लिए मैदान में उतर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में NDA ने तय कर लिया CM पद का चेहरा! BJP दफ्तर में पीएम मोदी के साथ लगाए गए CM नीतीश कुमार के पोस्टर

बता दें आम आदमी पार्टी गुजरात और गोवा में हाल के चुनावी प्रयोगों किया था. इसके बाद वह दिल्ली और पंजाब में अपने पारंपरिक बेस के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी. पंजाब में भी पार्टी ने अलग चुनाव लड़ा था.

पार्टी की रणनीति

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रणनीति बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और राज्य की राजनीति में अपनी जगह बनाने की है. पार्टी का लक्ष्य है कि वह बिहार में अपनी छाप छोड़े और विधानसभा के भीतर अपने सदस्यों को भेजे. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या-क्या सियासी रंग देखने को मिलता है. खैर AAP की घोषणा से स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला और भी रोचक होने वाला है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago