Anmol Bishnoi Extradition: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जाएगा. मुंबई पुलिस ने उसकी हिरासत लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल वह अमेरिका में हिरासत में है, उसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता (Mastermind) माना गया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश अनमोल ने ही रची थी और उसने ही अपने गुर्गों को निर्देश दिए थे. बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का करीबी होने की वजह से निशाना बनाया गया था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर हैं. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत 26 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अनमोल बिश्नोई को ‘वांछित’ आरोपी घोषित किया है.
इसके अलावा, अनमोल बिश्नोई पर अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी अनमोल को ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में रखा है और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. उसके प्रत्यर्पण (Extradition) के लिए भारतीय एजेंसियों ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है ताकि उसे देश लाकर दोनों हाई-प्रोफाइल मामलों में पूछताछ की जा सके.
हनीमून पर मेघालय गई सोनम ने कराई थी पति की हत्या, अदालत ने अब तय किए आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…
Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…