Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anmol Bishnoi Extradition: लॉरेंस बिश्नोई का भाई अमेरिका से अब भारत लाया जाएगा, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी, 10 लाख का इनामी

Anmol Bishnoi Extradition: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया जाएगा. वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और सलमान के घर फायरिंग का भी आरोपी है.

anmol bishnoi and lawrence bishnoi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Anmol Bishnoi Extradition: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जाएगा. मुंबई पुलिस ने उसकी हिरासत लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल वह अमेरिका में हिरासत में है, उसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता (Mastermind) माना गया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश अनमोल ने ही रची थी और उसने ही अपने गुर्गों को निर्देश दिए थे. बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का करीबी होने की वजह से निशाना बनाया गया था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर हैं. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत 26 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अनमोल बिश्नोई को ‘वांछित’ आरोपी घोषित किया है.

सलमान के घर फायरिंग भी करवाई थी

इसके अलावा, अनमोल बिश्नोई पर अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी.

Salman Khan

गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी अनमोल को ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में रखा है और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. उसके प्रत्यर्पण (Extradition) के लिए भारतीय एजेंसियों ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है ताकि उसे देश लाकर दोनों हाई-प्रोफाइल मामलों में पूछताछ की जा सके.

हनीमून पर मेघालय गई सोनम ने कराई थी पति की हत्‍या, अदालत ने अब तय किए आरोप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital