Bharat Express DD Free Dish

क्या है छांगुर बाबा का ‘चॉकलेट गैंग’! जिसकी मदद से चलता था अवैध धर्म परिवर्तन का कारोबार, पढ़ी-लिखी हिंदू लड़कियां भी बनी शिकार

Chhangur Baba Case: पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस चॉकलेट गैंग का सबसे बड़ा खिलाड़ी बदर अख्तर सिद्दीकी है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने कम से कम 70 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया.

क्या है छांगुर बाबा का ‘चॉकलेट गैंग’! जिसकी मदद से चलता था अवैध धर्म परिवर्तन का कारोबार, पढ़ी-लिखी हिंदू लड़कियां भी बनी शिकार - भारत एक्सप्रेस

Chhangur Baba illegal conversion racket में बदर अख्तर सिद्दीकी की चॉकलेट गैंग द्वारा love jihad और missing girls का नेटवर्क बेनकाब।

Chhangur Baba Case: छांगुर बाबा के गुनाहों की लिस्ट लंबी ही होती चली जा रही है. अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी बाबा ने पूरे देश में लव जिहाद फैलाने का जाल बिछा रखा था. जिसमें छांगुर बाबा की चॉकलेट गैंग (लव जिहाद में शामिल सुंदर मुस्लिम युवकों का गिरोह) के द्वारा नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को फंसाने और उनका धर्म परिवर्तन कर उन्हें गायब कर देने का खेल चलता था.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस चॉकलेट गैंग का सबसे बड़ा खिलाड़ी बदर अख्तर सिद्दीकी है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने कम से कम 70 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया. उसके इस खेल में ना सिर्फ गरीब हिंदू लड़कियां बल्कि पढ़ी लिखी लड़कियां भी मात खा गईं.

बदर अख्तर के खिलाफ एक वकील महिला ने भी जबरदस्ती धर्मांतरण कराने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

कैसे काम करता था छांगुर बाबा का चॉकलेट गैंग

छांगुर बाबा ने लव जिहाद के जाल में हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए ऐसे मुस्लिम लड़कों की ब्रिगेड तैयार की थी. जो देखने में चॉकलेटी (सुंदर चेहरे वाले लड़के) हों. उन्हें बाबा हिंदू नाम देकर हिंदू लड़कियों को टारगेट करने की ट्रेनिंग देता था.

हर जिले में छांगुर बाबा ने ऐसे लड़कों का नेटवर्क बना रखा था. जिनको इस काम के लिए पैसे भी दिये जाते थे. इन लड़कों का काम था किसी भी तरह हिंदू लड़कियों को प्यार में फंसाना और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराना था.

बदर सिद्दीकी है इस गैंग का सबसे खतरनाक सदस्य

छांगुर बाबा अवैध धर्मांतरण केस में परत दर परत जब पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो कई जानकारी सामने आई. पुलिस ने खुलासा किया कि छांगुर बाबा ने यूपी के कोने-कोने में अपनी ब्रिगेड बना रखी है. जो हिंदू लड़कियों को अपनी जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे. पुलिस ने इस सिंडिकेट के सबसे खतरनाक सदस्य बदर सिद्दीकी के बारे में खुलासा किया.

ये भी पढ़ें-Chhangur Baba Case: अवैध धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप

बदर अख्तर सिद्दीकी मेरठ का रहने वाला था. उसने सोशल मीडिया के सहारे हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था. उन्हें पैसे, गाड़ी और जॉब का झांसा देकर उनका शोषण करता था और धीरे-धीरे उनका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराता था. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी बदर अख्तर सिद्दीकी सभी युवतियों से अपना नाम छिपाकर दोस्ती करता था.

दर्जन भर से ज्यादा लड़कियां हैं गायब

छांगुर बाबा के चॉकलेट गैंग के द्वारा हिंदू लड़कियों को पहले प्यार में फंसाया जाता था फिर उनका धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें बेच दिया जाता था. छांगुर बाबा के जिहादी चॉकलेट गैंग के चंगुल से भागी एक पीड़िता ने बताया कि बदर सिद्दीकी ने अबतक 70 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. इसमें कामकाजी हिंदू औरतों से लेकर किशोर लड़कियां भी शामिल हैं.

अब महाराजगंज से भी जुड़ा चॉकलेट गैंग का कनेक्शन

छांगुर बाबा के चॉकलेटी आर्मी का कनेक्शन अब महाराजगंज से भी जुड़ रहा है. यूपी के महाराजगंज के नौतनवा में छांगुर बाबा का नेटवर्क पूरी तरह से सक्रिय था. पुलिस की जांच में पता चला है कि डॉक्टर अबू अरेरा अंसारी और उसका बेटा अमित उर्फ अबू अंसारी छांगुर बाबा के चॉकलेट गिरोह के लिए काम करते थे. ये हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बाबा के तिलिस्मी दरबार में पेश करते थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read