क्राइम

Nagpur Violence: कश्मीर जैसी हिंसा, क्या प्री-प्लान था दंगा ? जांच में जुटी पुलिस

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर से कश्मीर जैसी हिंसा सामने आई है. जहां 17 मार्च शाम हुई दंगे में अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि अब मामला नियंत्रित है और कुछ जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैगमार्च कर रही है. इस फ्लैगमार्च में पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल भी शामिल हैं. अब पुलिस उन उपद्रवियों की तलाश कर रही है, जिन्होंने शहर को हिंसा की आग में झोंका और माहौल खराब किया. और मास्क के पीछे छिपे दंगाई कौन थे? इन सारे सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

हिंसा में कश्मीर पैटर्न

Nagpur Violence: इस हिंसा में कश्मीर पैटर्न भी चर्चा में आया है. उपद्रवियों ने जमकर पत्थर चलाए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया. पुलिस पर भी पत्थर फेंके. तलवार और कुल्हाड़ी से हमले किए. वाहनों को तोड़ा. पुलिस ने जो सावर्जनिक संपत्तियों पर फेकें गए थे, पत्थर बरामद कर लिए हैं.

हिंसा पर देवेंद्र फडण्वीस का बयान

Nagpur Violence: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर विभिन्न दृष्टिकोण सामने आए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को पूर्व-नियोजित (प्री-प्लान) बताया है, क्योंकि भीड़ ने चुनिंदा घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा कि ‘छावा’ फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों की भावनाओं को जागृत किया है, जिससे गुस्सा बढ़ा है,  साथ ही उन्होनें कहा कि इलाके में जिस तरह से तनाव बना हुआ है वो बेहद निंदनीय है, पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई है, जो की गलत है.मैं स्थिति पर नजर रहा हूं. सभी शांति बनाए रखें.

हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्लानिंग के तहत इस हिंसा को अंजाम दिया गया है, जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़े Meerut Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव के किए 15 टूकड़े….मर्डर के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में लाश को बंद कर शिमला में मनाई छुट्टियां

भारत एक्सप्रेस

 

Shalini

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago