Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव के किए 15 टुकड़े….मर्डर के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में लाश को बंद कर शिमला में मनाई छुट्टियां

सौरभ राजपूत नामक शख्स लंदन में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के तौर पर काम करता था. सौरभ अपनी पत्नी और 6 वर्षीय बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने 24 फरवरी को भारत आया था.

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से क्रूरता से भरी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. पूरा मामला यह है कि सौरभ राजपूत नामक शख्स लंदन में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के तौर पर काम करता था. सौरभ अपनी पत्नी और 6 वर्षीय बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने 24 फरवरी को भारत आया था. पत्नी मुस्कान का 25 फरवरी को जन्मदिन पड़ता है. इसी दौरान उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी और शव को 15 टुकड़े कर घर में सीमेंट से भरे प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर दिया.

अधिकारियों ने बुधवार (19 मार्च) को यह जानकारी दी. पीड़ित सौरभ राजपूत हाल ही में लंदन से मेरठ लौटा था, जहां उसकी पोस्टिंग थी. सौरभ ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था. वह पिछले तीन सालों से मुस्कान और अपनी छह साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था.

हत्या कर प्रेमी के साथ छुट्टियां मनाने शिमला गई मुस्कान

पुलिस के अनुसार, सौरभ को आखिरी बार 4 मार्च को देखा गया था, जिस दिन उसकी कथित तौर पर हत्या की गई थी. पूछताछ के दौरान मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की. ​​पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसके शव के टुकड़े किए, अवशेषों को प्लास्टिक के ड्रम में रखा और अपराध को छिपाने के लिए उसमें सीमेंट भर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद मुस्कान कथित तौर पर साहिल के साथ एक शिमला हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने चली गई.

स्थानीय लोगों ने देखा कि मुस्कान ने घर को बंद कर दिया था और पड़ोसियों से कहा था कि वह अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जा रही है. इस दौरान उसने शक से बचने के लिए सौरभ के फोन से उसके परिवार को भ्रामक संदेश भेजे. मुस्कान शिमला से 12 दिन तक इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं.

मीडिया खबरों के अनुसार, साहिल गांजें का नशा करता था और मुस्कान को उसने गांजे की लत लगा दी थी, जिस वजह से मुस्कान उसे छोड़ नहीं पा रही थी. खबरों के मुताबिक मुस्कान और साहिल शारीरिक संबंध बना चुके थे और साहिल मुस्कान पर शादी का दबाव बना रहा था. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने शिमला के मंदिर में शादी भी की है.

ओरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला

ऐसे हटा कत्ल से पर्दा

इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर सेकेंड स्थित घर पर पहुंचा. यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा. भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी. घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी. राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्‌ठा हो गए. पुलिस आई तो पूरे झकझोर देने वाले मर्डर का पता चला. पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई.

पुलिस ने मुस्कान और साहिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जो उन्हें उस घर तक ले गए जहां शव छिपा हुआ था. दो घंटे की मशक्कत के बावजूद, पुलिस सख्त सीमेंट के कारण ड्रम को खोलने में असमर्थ रही और उसे शवगृह भेजना पड़ा, जहां शव को बरामद करने के लिए ड्रम को आखिरकार काटा गया.

पुलिस ने क्या बताया

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें इंदिरा नगर में एक संदिग्ध हत्या के बारे में सूचना मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत 4 मार्च से लापता था. संदेह के आधार पर हमने उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया. दोनों ने चाकू से सौरभ की हत्या करने और शव को सीमेंट से भरे ड्रम में फेंकने की बात स्वीकार की.”

पुलिस द्वारा ड्रम बरामद किए जाने के बाद घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital