क्राइम

Nashik TCS Case: लड़कियों के यौन शोषण की ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया अदालत का द्वार, परिवार बोला- वो प्रेग्नेंट है

Nashik TCS Sexual Harassment Case: महाराष्‍ट्र में टीसीएस के नासिक बीपीओ यूनिट में चल रहे यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के बड़े कांड में मुख्य आरोपी निदा खान को लेकर नया खुलासा हुआ है. 18 अप्रैल 2026 को पता चला कि वह ठाणे के मुंब्रा इलाके में ब्लॉसम अस्पताल दो बार पहुंची थी. पहली बार 11 अप्रैल को शौहर के साथ और दूसरी बार 13 अप्रैल को अकेले. डॉक्टर ने कहा कि निदा को पेट दर्द था और उसे चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी.

ब्लॉसम अस्पताल की डॉक्टर ने यह बताया

ब्लॉसम अस्पताल की महिला डॉक्टर शमायरा आजमी ने बताया, “निदा खान 11 और 13 अप्रैल को हॉस्पिटल आई थी. वो घर पर पहले जांच करा चुकी थी. पेट दर्द और यात्रा की परेशानी के चलते उसे आराम की सलाह दी गई. मेडिकल लीव का सर्टिफिकेट भी जारी किया गया.” निदा ने अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है.

पुलिस की तलाश तेज, 3 टीमों का छापा

नासिक पुलिस ने निदा खान को फरार बताया है. उसका मोबाइल बंद है और लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही. 3 स्पेशल टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. पति से पूछताछ की गई थी, लेकिन घर ताला बंद मिला. पुलिस का कहना है कि निदा को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

परिवार का दावा- निदा गर्भवती है, मुंबई में है

निदा खान के परिवार और वकील बाबा सैय्यद ने कहा कि वह मुंबई में है और पहली बार गर्भवती है. उन्होंने नासिक कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल की अर्जी दाखिल की है. वकील ने बताया, “निदा पर गंभीर आरोप नहीं हैं. वह सिर्फ बातचीत में शामिल थी, कोई अपराध नहीं किया.” परिवार का कहना है कि निदा फरार नहीं है, बल्कि घर पर है.

निदा खान की वास्‍तविक नौकरी क्या थी?

पहले निदा को टीसीएस की एचआर हेड बताया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि वह 2021 में बीपीओ यूनिट में टेलीकॉलर के तौर पर जॉइन हुई थी. परिवार और टीसीएस ने भी साफ किया कि वह एचआर मैनेजर नहीं, प्रोसेसिंग एसोसिएट थी. टीसीएस ने मामले में शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है और आंतरिक जांच शुरू की है.

 

इस मामले में दर्ज हुईं कुल 9 एफआईआर

नासिक टीसीएस ऑफिस में आठ महिला कर्मचारियों और एक पुरुष कर्मचारी ने शिकायत की. आरोप है कि कुछ सहकर्मी चार साल से यौन उत्पीड़न, मानसिक तौर पर परेशान करने और जबरन धर्म बदलने का दबाव डाल रहे थे. महिलाओं को नमाज पढ़ने और गोमांस खाने को कहा गया. हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. कुल नौ एफआईआर दर्ज हुई हैं.

7 आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी कर रही जांच

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें असिफ अंसारी, दानिश, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तर और पीओएसएच कमेटी के ऑपरेटिंग मैनेजर अश्विन चैनानी शामिल हैं. नासिक पुलिस कमिश्नर के आदेश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि निदा ने शिकायतों को नजरअंदाज किया और पीड़ितों को रिपोर्ट न करने की सलाह दी.

यौन शोषण मामले में TCS का बयान आया

उपरोक्‍त मामले में टीसीएस ने कहा है कि कंपनी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर चलती है. मामले की जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़िए: नासिक TCS में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला, 7 कर्मचारी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निदा खान फरार

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

14 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

21 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

23 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

26 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

30 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

54 minutes ago