लीगल

बर्खास्त जज अमन प्रताप सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, वीडियो विवाद और सेवा समाप्ति पर दिल्ली हाई कोर्ट से जवाब तलब

द्वारका कोर्ट के पूर्व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमन प्रताप सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रोबेशन पर तैनात एडीजे अमन प्रताप सिंह की सेवा को चुनौती देने वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अक्टूबर 2024 में कई गई उनकी बर्खास्तगी सामान्य कार्रवाई थी. जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस अमित महाजन की खंडपीठ ने फैसला देते हुए कहा था कि प्रोबेशन अवधि के दौरान जज की सेवा समाप्ति उच्चतर न्यायिक सेवा नियम 1970 के नियम 14 के तहत वैध है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परिवीक्षा पर नियुक्त न्यायाधीश को स्थायी नियुक्ति का कोई निहित अधिकार नहीं होता है.

9 सितंबर 2024 का वीडियो विवाद का मुख्य कारण बना

अमन प्रताप सिंह को अप्रैल 2023 में दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) में दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था. नौकरी से निकाले जाने वाले फैसले को सही ठहराते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि यह फैसला याचिकाकर्ता के परफॉर्मेंस, व्यवहार और सर्विस रिकॉर्ड के पूरे असेसमेंट पर आधारित है, जिसमें खराब एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट)और फूल कोर्ट के सामने रखी गई शिकायते शामिल है. बात है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने द्वारका कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमन प्रताप सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद सेवा समाप्त करने की सिफारिश की थी. जिसके बाद विधि, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग ने जस्टिस अमन प्रताप सिंह की सेवा को समाप्त करने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया.

दरअसल 9 सितंबर 2024 को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें याचिकाकर्ता एक वादी के साथ कथित तौर पर अमर्यादित तरीके से बोलते हुए और असभ्य व्यवहार करते हुए दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी नागरिकता विवाद: वोटर लिस्ट मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जवाब के लिए दिया एक हफ्ते का समय

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago