Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा…’, सोनम ने मां को पहले ही बोल दिया था ऐसा, लेकिन परिवार ने छिपा ली उसके अफेयर की बात

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम की करतूतों से जुड़ी नई नई बातें सामने आ रही हैं. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची. उसने अपनी मां को भी चेतावनी दी थी, लेकिन परिवार ने उसका अफेयर छिपाया.

Sonam Raghuvanshi

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान हुए हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. 11 मई 2025 को शादी के बाद 20 मई को शिलांग गए इस जोड़े के मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्‍या की.

इस घटना से जुड़ा आज एक और खुलासा यह हुआ है कि सोनम इंदौर के युवक राजा रघुवंशी से शादी करना ही नहीं चाहती थी. 7 फेरों के समय वो खुश नहीं दिखाई दी, पता चला है कि जब राजा के साथ उसका रिश्‍ता तय हुआ था, तभी उसने सोच लिया था कि उसे रास्‍ता से हटा देगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने अपनी मां को भी पहले ही ऐसा कह दिया था कि “शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा,” लेकिन परिवार ने उसके अफेयर की बात राजा के परिवार से छिपाई.

हनीमून के दौरान कहा- “मार दो इसे”

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने सुपारी किलरों को हायर किया और 23 मई को मावलखियात गांव में राजा की हत्या करवा दी. पुलिस का दावा है कि सोनम ने हत्यारों से कहा, “मार दो इसे,” और हत्या के बाद सभी वहां से तितर-बितर हो गए. हत्‍यारोपी राज कुशवाह तो इंदौर लौटकर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था.

राज कुशवाह, सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था, उसी से सोनम का अफेयर था.

परिवार का दावा और पुलिस की कार्रवाई

दूसरी ओर, सोनम के पिता का अभी भी यही कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और पुलिस ने सोनम पर गलत आरोप लगाया है. हालांकि, मेघालय पुलिस ने सोनम को 9 जून को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश से उठाया. दो अन्य आरोपियों को इंदौर से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे काटकर राजा को मारा गया था. पुलिस ने मेघालय के एक टूरिस्ट गाइड की गवाही के आधार पर इस मामले को सुलझाया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest