मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड सिर उठा रहा है. ताजा मामला मुंबई के फोर्ट इलाके का है. जहां मुंबई के एक बड़े रसायन और पेट्रोकेमिकल कारोबारी को अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं और 80 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को कुख्यात गैंगस्टर छोटा शकील गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है. रकम नहीं देने पर बाबा सिद्दकी जैसा हाल करने की धमकी दी जा रही है.
कारोबारी ने इस संबंध में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उसने बताया है कि उसका मुंबई के फोर्ट इलाके और दुबई में ऑफिस है. साल 2015 में उसने ईरान से तेल आयात किया था. हालांकि अमेरिका ने ईरान पर उस समय आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये थे, जिसकी वजह से इस पैसे का भुगतान दुबई के रास्ते हुआ. बाद में ईरानी कंपनी कहने लगी कि उसे कुछ पैसे नहीं मिल पाये हैं. इस मामले को लेकर ईरान में मध्यस्थता की गई.
कारोबारी ने बताया कि वो ईरान की इस कानूनी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाया. जिसकी वजह से ईरानी कोर्ट ने ईरानी कंपनी के पक्ष में एकतरफा फैसला सुना दिया. जिसके बाद ईरान की कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कारोबारी की संपत्ति जब्त करने की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की. जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया. यह मामला अभी भी दीवानी कोर्ट में अंतिम सुनवाई के लिए लंबित है.
कारोबारी ने बताया कि इसके बाद से उसे पाकिस्तान से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं. कारोबारी ने बताया कि पहले कॉल करने वालों ने 20 मिलियन रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में उन्होंने रकम बढ़ा दी. अब वो 800 मिलियन रुपये (80 करोड़) की मांग कर रहे हैं. धमकी देने वाले कह रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिये तो तुम्हारा भी हाल बाबा सिद्दकी जैसा होगा.
कारोबारी ने बताया कि उसे ये धमकी भरे कॉल्स जून 2025 से आ रहे हैं. और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही है.
फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दी है. पुलिस को शक है कि यह सिर्फ व्यापारिक विवाद नहीं है, बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध गिरोह जुड़ा हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
– भारत एक्सप्रेस
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…