Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express के कॉन्क्लेव में बोले ILBS के निदेशक डॉ एसके सरीन- “आप सेहत को कभी नहीं खरीद सकते”

कॉन्क्लेव में डॉ एसके सरीन ने लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित कई बातें रखी और टिप्स भी दिए. डॉ एसके सरीन ने कैंसर, शराब और लीवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर सुझाव दिया. डॉ एसके सरीन ने बताया कि डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता मरीज है. आप सेहत को कभी नहीं खरीद सकते.

डॉ. एसके सरीन और डॉ. एससीएल गुप्ता को सम्मानित करते CMD उपेंद्र राय.

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस के दूसरे वर्षगांठ पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार (10 फरवरी) को भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव “नए भारत की बात दिल्ली के साथ” आयोजित हुआ. कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, जिसके बाद कॉन्क्लेव में दिग्गजों ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज (ILBS) के निदेशक डॉ एसके सरीन और डॉ एससीएल गुुप्ता ने भी चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय के साथ चर्चा में हिस्सा लिया.

आप सेहत कभी नहीं खरीद सकते

कॉन्क्लेव में डॉ एसके सरीन (Dr S K Sarin) ने लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित कई बातें रखी और टिप्स भी दिए. डॉ एसके सरीन ने कैंसर, शराब और लीवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर सुझाव दिया. डॉ एसके सरीन ने बताया कि डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता मरीज है. आप सेहत को कभी नहीं खरीद सकते. उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिनको लीवर की बीमारी है उन्हें शराब से दूरी बनाए रखना चाहिए. इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि ऐसे भी छोटे-बड़े सभी को शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

हर कैंसर की अपनी वजह होती है

वहीं कार्यक्रम में डॉ एससीएल गुप्ता (Dr SCL Gupta) ने भी अपने अनुभव शेयर किए. उन्होंने कहा कि अभी हमें कैंसर होने की वजह की जानकारी नहीं है पर हर कैंसर की अपनी वजह होती है. डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि देश में बुजुर्गों में कैंसर होने की अधिक संभावना है.

कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए डॉ एसके सरीन ने कहा कि अगर आपको भूख लगी है तब भी आप दो घंटे देरी से खाएं. उन्होंने बताया कि उपवास (फास्टिंग) का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. कॉन्क्लेव के अंत में भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय ने डॉ एसके सरीन और डॉ एससीएल गुुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.


ये भी पढ़ें: “भारत का बदलाव पूरे विश्व के लिए एक चेतना का उदय होगा”, भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital