एजुकेशन

इंजीनियरिंग युवाओं के लिए खुशखबरी! BEL में बिना झंझट पाएं 40 हजार की नौकरी; ये रहा आसान तरीका

BEL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी का बेहतरीन अवसर आया है. बीईएल ने विभिन्न शहरों के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

बीईएल (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के 14 पदों पर योग्य युवाओं से आवेदन मांगे हैं. 32 वर्ष तक के बीई/बीटेक डिग्रीधारक और 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं. लिखित परीक्षा (85%) और इंटरव्यू (15%) के आधार पर चयन होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

4 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती निकली (Bharat Electronics Limited Vacancy)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रोजेक्ट इंजीनियर के 14 पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भर्ती निकली है. यह भर्ती जोधपुर, जैसलमेर, जामनगर, भुज और नलिया जैसे शहरों के लोकेशन्स के लिए की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस आदि) में B.E., B.Tech या B.Sc की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित (BEL Selection Process)

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) पर आधारित होगी. कुल अंकों में 85 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा का और 15 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू का होगा. अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती दौर में 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन (सैलरी) दिया जाएगा.

जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें (Sarkari Naukri 2026)

आवेदन व इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रिसेंट कलर पासपोर्ट फोटो, सभी शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट व सर्टिफिकेट), कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (एक्सपीरियंस लेटर) और एप्लीकेशन फीस की रसीद तैयार रखनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

यह भी पढ़ें-4 साल की ट्यूशन फीस से रहने-खाने तक सब फ्री! 17 वर्षीय प्रणव ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पाई ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

15 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

28 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago