फैक्ट चेक

‘बीजेपी में आते ही बदले सायोनी के सुर..! वायरल हो रही वीडियो की क्या है असली सच्चाई?

Sayoni Ghosh Viral Video Fact Check: तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के करीब आईं सांसद सायोनी घोष इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी चर्चा में हैं. इंटरनेट पर उनके भाषण का एक दो-हिसों वाला वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

दावा किया जा रहा है कि पहली क्लिप तब की है जब वे TMC में थीं और बीजेपी पर बरस रही थीं, जबकि दूसरी क्लिप एनडीए में शामिल होने के बाद की है जहाँ वे अचानक ‘राष्ट्रवादी’ हो गईं. लेकिन जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई, तो सच कुछ और ही निकला.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर तैर रहे वीडियो में दो अलग-अलग अंदाज दिखते हैं. पहली क्लिप में सायोनी केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रही हैं. वहीं दूसरी क्लिप में वे पाकिस्तान को नीचा दिखाते हुए कहती हैं कि “उनके झंडे में चांद है और हमारा झंडा चांद पर है, वे एक किलो आटे के लिए लड़ते हैं और हम गुरुद्वारे में पूड़ी-हलवा बांटते हैं. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के पाले में जाते ही सायोनी के सुर पूरी तरह बदल गए.

 

जानिए क्या है सच्चाई?(Sayoni Ghosh Viral Video Fact Check)

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को जब रिवर्स सर्च किया गया, तो यह पूरा भाषण ‘संसद टीवी’ (Sansad TV) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिल गया. यह भाषण 29 जुलाई 2025 को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई विशेष चर्चा का है. पड़ताल में साफ हुआ कि दोनों ही क्लिप्स एक ही भाषण की हैं न कि अलग अलग समय की और ये भी बता दें कि उस टाइम सायोनी पूरी तरह टीएमसी के साथ थीं.

टाइमस्टैम्प से खुला सच का धागा

16 मिनट के इस पूरे वीडियो में दोनों क्लिप्स मौजूद हैं:

पहला क्लिप (3 मिनट 32 सेकंड): सायोनी सरकार से कहती हैं कि “हम आपकी हां में हां मिलाएं तो देशप्रेमी और सवाल पूछ लें तो देशद्रोही?

दूसरा क्लिप (7 मिनट): सायोनी सरकार को पाकिस्तान पर आक्रामक होने की सलाह देते हुए आटे और झंडे वाला तंज कसती हैं. यानी दोनों दावों को जोड़कर एक ‘बदले बोल’ का झूठा नैरेटिव गढ़ा गया था.

यह भी पढ़ें: रांची में बड़ा दिन! 17वें दिन क्यों भड़के छात्र? जानिए 5 घंटे की बैठक में कहां फंसा पेंच, आज होगा ‘विधानसभा कूच’

संसद में सायोनी ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा था

29 जुलाई 2025 वाले उस पूरे भाषण में सायोनी घोष ने बीजेपी सरकार पर कड़े हमले किए थे. उन्होंने कहा था कि सेना तो बहादुरी से लड़ी, लेकिन सरकार ‘नैरेटिव’ की जंग हार गई. उन्होंने पहलगाम घटना, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोके जाने और डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले बयानों पर केंद्र की चुप्पी पर तीखे सवाल दागे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago