Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BPSC की परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर में साथ क्या ले जाएं क्या नहीं, यहां जानें सभी गाइडलाइन

BPSC 71st CCE Prelims 2025: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 13 सितंबर 2025 को बिहार के 37 जिलों में 912 केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा गाइडलाइंस, एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड की यहां जानें पूरी डिटेल…

BPSC 71st CCE Prelims 2025

BPSC 71st CCE Prelims 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को शुरू हो गई है. इस बार आयोग ने पूरे राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. दो घंटे की यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. आयोग ने परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को 11 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी, उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले परीक्षा केंद्र का पता और दूरी की जानकारी जरूर ले लें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो.

क्या लेकर जाएं परीक्षा केंद्र?

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट (जिस पर रोल नंबर और बारकोड साफ दिखाई दे).
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस).
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो.
  • ब्लू या ब्लैक बॉल पेन.

इन चीजों पर सख्त पाबंदी

बीपीएससी ने परीक्षार्थियों को चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, वाई-फाई डिवाइस, पेजर और कैलकुलेटर जैसी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. उम्मीदवारों को सादा और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. किसी तरह के आभूषण, टोपी या धूप का चश्मा पहनने से भी बचें, क्योंकि प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी.

आयोग ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा खत्म होने से पहले किसी को भी परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवार केवल दोपहर 2 बजे के बाद ही बाहर निकल पाएंगे.

जानें परीक्षा के नियम

अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी परीक्षा तुरंत रद्द कर दी जाएगी. इतना ही नहीं, उस पर भविष्य की बीपीएससी परीक्षाओं में शामिल होने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई का सपना हुआ मुश्किल: क्यों अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को नहीं मिल रहा वीज़ा?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital