एजुकेशन

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के नतीजों में बेटियों का ‘महा-धमाका’, टॉपर्स की लिस्ट में 19 लड़कियां; जानें कैसा रहा रिजल्ट

बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. बोर्ड ने न केवल रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित किए, बल्कि इस साल के परीक्षा परिणामों ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार की बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार टॉपर्स की फौज में बेटियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है.

बेटियों ने मारी बाजी

इस साल के रिजल्ट की सबसे बड़ी और सुखद खबर यह है कि बिहार की बेटियों ने मेधा सूची (Merit List) में लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है. तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) को मिलाकर कुल 26 छात्र-छात्राओं ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है, जिनमें से 19 सिर्फ लड़कियां हैं.

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की बात करें तो आर्ट्स में साक्षी कुमारी और कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश ने टॉप कर लड़कों की साख बचाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के दावों का असर अब बिहार के शिक्षा के आंकड़ों में साफ दिखने लगा है.

सिर्फ 25 दिन में रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार पूरे देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी कर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम ने मूल्यांकन शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर रिजल्ट तैयार कर लिया. तकनीक के स्मार्ट इस्तेमाल और पारदर्शी व्यवस्था की बदौलत यह मुकाम हासिल हुआ है. समय पर रिजल्ट आने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिहार के छात्र अब देश-दुनिया के किसी भी बड़े विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए समय रहते आवेदन कर सकेंगे.

पास प्रतिशत में भी छात्राएं आगे

इस साल बिहार बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है. अगर इसे कैटेगरी के हिसाब से देखें, तो लड़कों का पास प्रतिशत जहाँ 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने 86.23% की सफलता दर के साथ बाजी मार ली. बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि यह नतीजे न केवल छात्रों की मेहनत का फल हैं, बल्कि बिहार की बदलती शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर भी पेश करते हैं.

असफल छात्र न हों परेशान

जो छात्र किसी कारणवश इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं या जिनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, उन्हें बोर्ड ने निराश न होने की सलाह दी है. उनके लिए जल्द ही कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि उनका एक साल बर्बाद न हो.

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला: स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हेल्थ सेंटर बनाना अब अनिवार्य, बेटियों की सेहत के लिए बोर्ड ने कसी कमर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

39 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

46 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

57 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

1 hour ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

1 hour ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

1 hour ago