CBSE Board Result 2026: सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राओं और उनके पेरेंट्स की धड़कनें इस वक्त तेज हैं. हर तरफ बस एक ही सवाल है रिजल्ट कब आएगा? सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल्स तक पर कयासों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 30 अप्रैल को नतीजों का ऐलान कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई पक्की मुहर नहीं लगी है, इसलिए छात्रों को हमारी सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल तक चली थीं. करीब 17.88 लाख छात्रों ने देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर अपनी किस्मत आजमाई है. अब जबकि कॉपियां जांची जा चुकी हैं, तो सबकी नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी हैं. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 20 से 25 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर देता है, इसी आधार पर आज रिजल्ट आने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से देरी हो सकती है. ऐसे में पैनिक होने के बजाय अपनी कुछ जरूरी जानकारी पहले से एक डायरी में लिखकर रख लें:
आपका रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
सेंटर नंबर
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों का प्रदर्शन रहा शानदार
अक्सर रिजल्ट के वक्त सीबीएसई की वेबसाइट (results.cbse.nic.in) स्लो हो जाती है. ऐसे में आप इन स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
DigiLocker और UMANG App: आप इन सरकारी ऐप्स पर पहले से लॉगिन कर लें. यहाँ मार्कशीट आसानी से और जल्दी डाउनलोड हो जाती है.
SMS का पुराना तरीका: अगर इंटरनेट साथ न दे, तो अपने फोन से एक मैसेज भेजें. टाइप करें: cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें.
फोन कॉल: दिल्ली वाले छात्र 24300699 पर कॉल कर सकते हैं, जबकि अन्य राज्यों के लिए नंबर 011-24300699 है.
याद रहे कि पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाना अनिवार्य है. थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों में दोनों सेक्शन में अलग-अलग पास होना भी जरूरी हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…