CGBSE result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नतीजों की घोषणा की. छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और उमंग ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध है.
10वीं के टॉपर
इस बार 10वीं में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है. इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं. सभी ने 99% अंक प्राप्त किए. कुल पासिंग प्रतिशत 77.15% रहा. लड़कों का पासिंग प्रतिशत 72% और लड़कियों का 81% दर्ज हुआ.
12वीं के नतीजे
12वीं में इस साल कुल पासिंग प्रतिशत 83.04% रहा. लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.8% और लड़कियों का 86.4% रहा. बलौदाबाजार के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया. दूसरे स्थान पर बेमेतरा की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा और तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे.
परीक्षा और आंकड़े
10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक हुईं. इस बार 10वीं में लगभग 3.21 लाख और 12वीं में करीब 2.45 लाख छात्र परीक्षा में बैठे.
ये भी पढ़ें-सरकार का बड़ा कदम: पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलाने की तैयारी, नए फ्यूल पर चलेंगी गाड़ियां
पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत 81.87% रहा था. कांकेर के अखिल सेन ने टॉप किया था. वहीं 10वीं में कुल पासिंग प्रतिशत 76.53% रहा था. उस समय कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार खुंटिया ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया था. दोनों ने 99.17% अंक हासिल किए थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
