(AI IMAGE)
CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कैंडिडेट लिस्ट (LOC) तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सबमिट कर दें. बिना किसी लेट फीस के एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि करीब है, इसलिए स्कूलों और छात्रों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है. इसके बाद 22 से 30 अक्टूबर के बीच प्रति छात्र 2000 रुपये की लेट फीस देकर एलओसी सबमिट की जा सकेगी. एलओसी के आधार पर ही छात्रों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर जारी किए जाते हैं.
सीबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी एफिलिएटेड स्कूल बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 21 अक्टूबर 2026 तक योग्य छात्रों की एलओसी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमित परीक्षा शुल्क के साथ सबमिशन की यह अंतिम समय सीमा है, जिसके बाद फॉर्म केवल लेट फीस के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे.
जो स्कूल या छात्र 21 अक्टूबर तक एलओसी सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. बोर्ड के नियमों के मुताबिक, स्कूल 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रति छात्र 2,000 रुपये की लेट फीस (निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त) का भुगतान करके एलओसी सबमिट कर सकेंगे.
एलओसी (List of Candidates – LOC) एक तरह का ऑफिशियल रिकॉर्ड होता है, जिसे स्कूल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले रेगुलर स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल्स जांचकर सीबीएसई को सौंपते हैं. इसी डेटा के आधार पर छात्रों के एडमिट कार्ड, रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया जाता है. डेटा में किसी भी गलती से बचने के लिए स्कूलों को फॉर्म भरने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें-यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान
-भारत एक्सप्रेस
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…