Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है. जानिए लेट फीस का नियम और आधिकारिक गाइडलाइंस.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. अब दुल्हन के बैंक खाते में सीधे 64,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

(AI IMAGE)

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कैंडिडेट लिस्ट (LOC) तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सबमिट कर दें. बिना किसी लेट फीस के एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि करीब है, इसलिए स्कूलों और छात्रों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है. इसके बाद 22 से 30 अक्टूबर के बीच प्रति छात्र 2000 रुपये की लेट फीस देकर एलओसी सबमिट की जा सकेगी. एलओसी के आधार पर ही छात्रों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर जारी किए जाते हैं.

21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस जमा कर सकते हैं LOC

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी एफिलिएटेड स्कूल बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 21 अक्टूबर 2026 तक योग्य छात्रों की एलओसी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमित परीक्षा शुल्क के साथ सबमिशन की यह अंतिम समय सीमा है, जिसके बाद फॉर्म केवल लेट फीस के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे.

लास्ट डेट चूकने पर लगेगा 2,000 रुपये का जुर्माना

जो स्कूल या छात्र 21 अक्टूबर तक एलओसी सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. बोर्ड के नियमों के मुताबिक, स्कूल 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रति छात्र 2,000 रुपये की लेट फीस (निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त) का भुगतान करके एलओसी सबमिट कर सकेंगे.

क्या है LOC और बोर्ड परीक्षा के लिए यह क्यों है बेहद जरूरी?

एलओसी (List of Candidates – LOC) एक तरह का ऑफिशियल रिकॉर्ड होता है, जिसे स्कूल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले रेगुलर स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल्स जांचकर सीबीएसई को सौंपते हैं. इसी डेटा के आधार पर छात्रों के एडमिट कार्ड, रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया जाता है. डेटा में किसी भी गलती से बचने के लिए स्कूलों को फॉर्म भरने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें-यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital