एजुकेशन

Good News: CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, ICAI ने परीक्षा में किए ये बड़े बदलाव

ICAI CA Final Exams: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षाओं में बड़े बदलाव करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अब सीए फाइनल परीक्षा (CA Final Exams) साल में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया है. इससे छात्रों को परीक्षा देने के लिए ज़्यादा मौक़े और सुविधा मिलेगी जिससे वे अपनी पढ़ाई और करियर को बेहतर तरीक़े से आगे बढ़ा सकेंगे.

पिछले वर्ष, ICAI ने घोषणा की थी कि सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं भी साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी. अब इस नए फैसले के साथ, सीए के तीनों स्तर – फाइनल, इंटर और फाउंडेशन – के लिए समान संख्या में अवसर उपलब्ध होंगे. ICAI के अनुसार, ये परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी.

साल में तीन बार होंगे CA Final Exams

आईसीएआई ने यह भी घोषणा की कि इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट में पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) के तहत होने वाली एसेसमेंट टेस्ट की प्रणाली में भी बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा साल में दो बार – जून और दिसंबर में होती थी, लेकिन अब इसे तीन बार – फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा.

ICAI अध्यक्ष का बयान

आईसीएआई के अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने इस फैसले पर कहा, “ये ऐतिहासिक फैसले छात्रों और सदस्यों के लिए बहुत लाभदायक होंगे, जिससे उन्हें सफलता के अधिक अवसर मिलेंगे. यह कदम हमारे भविष्य के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समर्थन और मार्गदर्शन देने के तरीके में एक नया युग लेकर आएगा. आईसीएआई अपने सदस्यों और छात्रों की प्रगति के लिए 24/7 काम कर रहा है. यह ऐतिहासिक निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों और पेशेवरों दोनों को अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के भरपूर अवसर मिलें.”

ICAI के बारे में

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) एक वैधानिक निकाय है, जिसे संसद के एक अधिनियम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949 के तहत स्थापित किया गया है. इसका उद्देश्य भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे का नियमन और विकास करना है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: ईद और नवरात्रि से पहले सोने-चांदी में बंपर उछाल, आप भी जान लीजिए आज का रेट?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

6 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

6 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

25 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

41 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

44 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

60 minutes ago