आईपीएल

IPL 2025: ‘चेपॉक में CSK को हराना मुश्किल’, लेकिन RCB जीती, तो बनेगा ये इतिहास

IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीत कर यहां पर खेलने के लिए उतरेंगी. आरसीबी ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी. वहीं, चेन्नई की सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था.

बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा

आईपीएल 2025 में अब तक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. लेकिन, चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होती है. क्योंकि, यहां पर गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं होता है. यहां पर चेन्नई की टीम हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती रही है. यहां टॉस भी एक अहम रोल निभाता है.

पिछला मैच कैसा था?

इस मैदान पर पिछले मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. मुंबई की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था. आरसीबी और सीएसके के मुकाबले में भी माना जा रहा है कि जो टीम टॉस जीतेगी वह लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी.

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी हमेशा से सीएसके पर भारी रही है. आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 21 मैचों चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है. वहीं, आरसीबी को 11 मैचों में ही जीत मिली है.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: ऑक्शन में हुए थे अनसोल्ड, अब शार्दुल ठाकुर ने दमदार प्रदर्शन कर आलोचकों को दिया जवाब

चेपॉक के मैदान में तो आरसीबी पिछले 17 वर्षों से सीएसके से नहीं जीत पाई है. आंकड़ों के अनुसार, यहां पर दोनों टीम के बीच खेले गए कुल 9 मैच में से आरसीबी को 8 में हार और एक में जीत (साल 2008) मिली थी.

स्पिनर्स को पिच पर मिलती है मदद

चेपॉक के मैदान में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और सीएसके के पास इसकी कमी नहीं है. रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद की तिकड़ी विरोधियों को अपनी फिरकी में घुमाने का दम रखती है. नूर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी. वहीं, आरसीबी की बात करे तो उनके पास क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेकइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस/मथिशा पथिराना और खलील अहमद.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेथइंग 11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

13 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

32 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

38 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

60 minutes ago